24.5 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस भेंट में राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा हुई और प्रधानमंत्री का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।  

Date:

Share:

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस भेंट में राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा हुई और प्रधानमंत्री का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

 

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस भेंट में राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा हुई और प्रधानमंत्री का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। उन्होंने राज्य में खेलों के आयोजन के लिए चल रही तैयारियों और इससे युवाओं को मिलने वाले लाभों के बारे में भी चर्चा की। इसके साथ ही, उन्होंने राज्य में पर्यटन, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया और उनके लिए केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को शीतकालीन यात्रा के महत्व और इसे लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस बार शीतकालीन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, जिससे राज्य के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को शीतकालीन प्रवास के लिए भी आमंत्रित किया। इस पर प्रधानमंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और सहमति जताई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने राज्य की योजनाओं और शीतकालीन यात्रा को लेकर उत्साह दिखाया और आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्य के विकास में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात राज्य की उन्नति और योजनाओं को गति देने में सहायक सिद्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और सहयोग राज्य के लिए प्रेरणादायक है और इससे उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद मिलेगी।

Subscribe to our magazine

━ more like this

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी       देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here