24.5 C
Dehradun
spot_img

धामी सरकार ने राज्य के फल उत्पादकों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए “सी” ग्रेड माल्टा और पहाड़ी नींबू (गलगल) का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है  

Date:

Share:

धामी सरकार ने राज्य के फल उत्पादकों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए “सी” ग्रेड माल्टा और पहाड़ी नींबू (गलगल) का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दियाहै

 

देहरादून, 07 जनवरी। प्रदेश सरकार ने राज्य के फल उत्पादकों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए “सी” ग्रेड माल्टा और पहाड़ी नींबू (गलगल) का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। वर्ष 2024-25 “सी” ग्रेड माल्टा का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 10.00 प्रति किग्रा० तथा पहाड़ी नींबू (गलगल) का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 7.00 प्रति किग्रा० तय किया है। इस बाबत कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पत्रावली में अनुमोदन कर दिया है। शीघ्र ही एमएसपी घोषित करने का आदेश जारी किया जाएगा। सी ग्रेड माल्टा का एमएसपी वित्तीय वर्ष 2023-24 में 09 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए प्रति किलो किया गया। जबकि पहाड़ी नींबू (गलगल) 06 रुपये से बढ़ाकर 07 रुपये प्रति किलो तय किया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि निश्चित रूप से यह कदम फल उत्पादकों को उचित दाम मिलने के साथ ही स्थानीय फलों को एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि और औद्यानिकी का समग्र विकास करते हुए कास्तकारों की आय में गुणात्मक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है।

Subscribe to our magazine

━ more like this

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी       देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here