24.1 C
Dehradun
spot_img

शिकायत के बाद हरकत में आया जिला प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में टीम ने हटवाया अवैध ढांचा

Date:

Share:

शिकायत के बाद हरकत में आया जिला प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में टीम ने हटवाया अवैध ढांचा

देहरादून दिनांक 23 अगस्त 2025 (सू.वि), जिलाप्रशासन देहरादून ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को हटा दिया गया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवादा परिसर में बनी अवैध निर्माण कर बनाई गई मजार को आज ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन को शिकायत प्राप्त हुई थी कि स्कूल परिसर में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर मजार बनाई गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।

इस मजार को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा जिला प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिला प्रशासन ने मजार के संरचकों को नोटिस जारी किया। नियत प्रक्रिया के अंतर्गत आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से उक्त अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया। विद्यालय प्रशासन ने भी इस अवैध निर्माण की शिकायत जिला प्रशासन से की थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई।

प्रशासनिक टीम नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी, जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी, जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here