32.8 C
Dehradun
spot_img

सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से चमोली को मिली दोहरी सौगात — सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय और ज्योतिर्मठ में मिनी स्टेडियम को मंजूरी

Date:

Share:

सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से चमोली को मिली दोहरी सौगात — सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय और ज्योतिर्मठ में मिनी स्टेडियम को मंजूरी

गढ़वाल सांसद भी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी के प्रयासों से चमोली जिले को दोहरी सौग़ात मिली है।

चमोली के देवाल क्षेत्र के सैन्य ग्राम सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु लंबे समय से स्थानीय नागरिक प्रयासरत थे। सांसद बलूनी ने इस मुहिम को आगे बढ़ाया और हाल ही में संपन्न हुई केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग में इस केंद्रीय विद्यालय को मंज़ूरी प्रदान की है, सवाड़ गाँव के नागरिकों ने इस उपलब्धि पर सांसद जी का आभार प्रकट किया है। सवाड़ केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु निरंतर प्रयास करने वाले आलम सिंह जी ने कहा कि सांसद जी ने हमारे वीर शहीदों का सम्मान किया है।

साथ ही सांसद बलूनी ने केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख भाई मांडविया से ज्योतिर्मठ में मिनी स्टेडियम के निर्माण हेतु निवेदन किया था, जिसकी सैद्धांतिक एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और पाँच करोड़ की राशि की प्रथम किस्त जल्द ही निर्माण हेतु जारी होगी।

इन दोनों मांगों के पूरा होने पर स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और सांसद अनिल बलूनी का आभार जताया है और कहा कि सवाड़ में लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय खोलने की माँग की जा रही थी। प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्वयुद्ध, भारत पाक व भारत चीन युद्ध से लेकर देश के सभी महत्वपूर्ण ऑपरेशंस में इस गाँव के जांबाजों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन सैनिकों के सम्मान में उनके गाँव को केंद्रीय विद्यालय देने का प्रस्ताव है समय समय पर चर्चा में आता रहा है। अब उनकी माँग माने जाने से शहीदों का भी सम्मान हुआ है और स्थानीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा क़दम माना जा रहा है।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कहा कि राज्य में जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन, नदी संरक्षण, वनीकरण, वन्यजीव संरक्षण और हरित ऊर्जा के...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कहा कि राज्य में जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन, नदी संरक्षण, वनीकरण, वन्यजीव संरक्षण और हरित ऊर्जा के...

मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री आवास परिसर...

चारधाम यात्रा को बना रहे हैं और अधिक सुगम , मुख्यमंत्री का फोकस—सुरक्षित और सुखद चारधाम यात्रा

  चारधाम यात्रा को बना रहे हैं और अधिक सुगम , मुख्यमंत्री का फोकस—सुरक्षित और सुखद चारधाम यात्रा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून...

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here