26.3 C
Dehradun
spot_img

एसजीआरआर कर्णप्रयाग के पूर्व छात्र पीयूष पंत का एनडीए में चयन,मिशन के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने पीयूष पंत को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

Date:

Share:

एसजीआरआर कर्णप्रयाग के पूर्व छात्र पीयूष पंत का एनडीए में चयन,मिशन के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने पीयूष पंत को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का बेटा और स्कूल का ही पूर्व छात्र पीयूष पंत का एनडीए में चयन, श्री महाराज जी ने दीं पीयूष पंत को शुभकामनाएं की उज्जवल भविष्य की कामना

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग के पूर्व छात्र पीयूष पंत का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में हुआ है। पीयूष पंत ने वर्ष 2023 में 12वीं की परीक्षा श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग से 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की है। पीयूष की उपलब्धि पर स्कूल व कर्णप्रयाग के बच्चों में हर्ष का माहौल है। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने पीयूष पंत को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य बुद्धि बल्लभ डोभाल ने जानकारी दी कि पीयूष पंत एक अनुशासित और मेधावी छात्र रहे हैं। ऐसे छात्र स्कूल के सभी बच्चों के रोल माॅडल के रूप में प्रेरणा स्वरूप बनते हैं। पीयूष के पिता विनोद पंत किसान थे जिनका वर्ष 2013 में निधन हो गया था।
पीयूष की माता बीना देवी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग में ही आया (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) हैं। पीयूष की एक बहन का हाल ही में आईटीबीपी में और दूसरी बहन का बीएसएफ में चयन हुआ है। माता बीना देवी बच्चों की सफलता पर गद्गद् हैं और कहती हैं कि श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग प्रबन्धन से उनके बच्चों को हमेशा सहयोग मिला है। अब उनके सभी बच्चे देशसेवा में सजग प्रहरी के रूप में अपना सर्वोच्च योगदान देकर अपने गुरुजनों और परिजनों का सदैव मान बढ़ाएंगे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और...

संसद में ऐतिहासिक मौका गंवाकर विपक्ष ने किया अन्याय,मोदी का विजन—नारी शक्ति बनेगी देश की ताकत: धामी

  संसद में ऐतिहासिक मौका गंवाकर विपक्ष ने किया अन्याय,मोदी का विजन—नारी शक्ति बनेगी देश की ताकत: धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मीटिंग छोड़ी, जनता चुनी: हेल्पलाइन शिकायत पर सीधे मैदान में उतरे धामी

  मीटिंग छोड़ी, जनता चुनी: हेल्पलाइन शिकायत पर सीधे मैदान में उतरे धामी सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी समाप्त हुई थी और अगली बारी थी...

मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में सड़क मरम्मत और विकास कार्य के लिए 5.29 करोड़ की मंजूरी दी

  मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में सड़क मरम्मत और विकास कार्य के लिए 5.29 करोड़ की मंजूरी दी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here