27.7 C
Dehradun
spot_img

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि धामी सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है

Date:

Share:

छठी गढ़वाल राइफल्स के 62वे स्थापना दिवस पर वीर नारियो को
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित किया

मैं आपके बीच सैनिक के रूप में आता हूँ : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मैं जब भी आपके बीच आता हूँ, तब मैं एक मंत्री नहीं बल्कि एक सैनिक के तौर पर आता हूँ

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि धामी सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है

मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा अब तक शहीदों के 26 आश्रितों को राजकीय सेवा में सेवायोजित किया गया है।

छठी गढ़वाल राइफल्स के 62वे स्थापना दिवस पर अवसर पर पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मैं जब भी आपके बीच आता हूँ, तब मैं एक मंत्री नहीं बल्कि एक सैनिक के तौर पर आता हूँ।
सोमवार को देहरादून के बड़ोवाला स्थित शौर्य फ़ार्म हाउस में गढ़वाल रायफ़ल्स के स्थापना दिवस कार्यक्रम पहुँचे सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्जवलित किया और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। अमर शहीदों की याद में सरकार देहरादून के गुनियालगाँव में भव्य सैन्यधाम बना रही है। सरकार ने पिछले दिनों ही वीरता और ग़ैर वीरता पदक धारको को मिलने वाली सम्मान राशि को भी कई गुना बढ़ाया है। मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा अब तक शहीदों के 26 आश्रितों को राजकीय सेवा में सेवायोजित किया गया है। सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि पूर्व सैनिकों के कंप्यूटर प्रशिक्षित बच्चो के लिए जल्द ही रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भी अपने संबोधन में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी वीर सैनिकों और नारियो को नमन किया। इस दौरान देश के लिए अपने प्राणो का बलिदान देने वाले अमर शहीदों की वीर नारिया हेमलता जोशी, उमा देवी, सरिता रावत, राजकुमारी को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष प्यार सिंह राणा, कर्नल डीके प्रधान, कलम सिंह फर्सवान, जीवन सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी...

धामी का स्पष्ट संदेश: जनसेवा में लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत का होगा समयबद्ध समाधान

धामी का स्पष्ट संदेश: जनसेवा में लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत का होगा समयबद्ध समाधान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 488 एकल महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये

धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 488 एकल महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here