23.7 C
Dehradun
spot_img

23 नवम्बर को कांग्रेस के सारे झूठ का पुलिंदा ध्वस्त हो जाएगा : सीएम धामी 

Date:

Share:

23 नवम्बर को कांग्रेस के सारे झूठ का पुलिंदा ध्वस्त हो जाएगा : सीएम धामी

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए 2013 की केदारनाथ आपदा के दौरान राहत कार्यों में हुए कथित भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के लिए कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। रुद्रप्रयाग जनपद के चंद्रापुरी में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि *कांग्रेस ने आपदा के समय राहत कार्यों को एक घोटाले के अवसर में बदल दिया, जिससे हजारों लोगों की जान को खतरे में डाला गया*।

 

मुख्यमंत्री ने 2013 की केदारनाथ आपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि बेहतर प्रबंधन के अभाव और कांग्रेस की लापरवाही के कारण ही हजारों श्रद्धालुओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने कांग्रेस की उस कार्यशैली पर सवाल उठाए, जिसमें *आपदा प्रबंधन के बजाय निजी स्वार्थ को प्राथमिकता दी गई।* उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने केदारनाथ जैसे पवित्र धाम में भी घोटालों का अवसर देखा और जनता की पीड़ा पर राजनीति की।

 

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ विधानसभा की जनता की भावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में *जनता का समर्थन भाजपा के प्रति अटूट है।* उन्होंने कहा कि केदारनाथ क्षेत्र में भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक पुनर्निर्माण के कदम जनता के समर्थन का आधार हैं। यह समर्थन भाजपा की जनता के प्रति सेवा और विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, और यह स्पष्ट करता है कि इस विधानसभा क्षेत्र की जनता भाजपा के नेतृत्व में ही अपनी उम्मीदें देख रही है।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के लिए समर्थन की अपील की और कहा कि वह केदारनाथ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आए हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि क्षेत्र के समग्र विकास और कल्याण के लिए श्रीमती आशा नौटियाल को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।

 

मुख्यमंत्री ने अंत में भाजपा के व्यापक विजन पर जोर दिया, जिसमें राज्य की संस्कृति, विकास और समाज के प्रत्येक वर्ग की प्रगति के प्रति उनकी सरकार की प्रतिबद्धता शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनता से अपील की कि वे भाजपा का समर्थन जारी रखें ताकि राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया जा सके। जनता का यह समर्थन केदारनाथ विधानसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगा और राज्य में विकास की गति को और भी तीव्र बनाएगा।

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत की सुपुत्री ऐश्वर्या रावत, श्री कुलदीप सिंह रावत, कर्नल अजय कोठियाल ने भी भाजपा के समर्थन में जनता से मतदान करने की अपील की और केदारनाथ के समग्र विकास के साथ ही जन कल्याण के लिए श्रीमती आशा नौटियाल की विजय को जरूरी बताया।

 

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्रीमती रेखा आर्या, राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष श्री महावीर पंवार , विधायक श्री भरत चौधरी, श्री खजान दास, श्री दुर्गेश्वर लाल, श्री भूपाल राम टम्टा आदि के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री...

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने...

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए राजधानी देहरादून स्थित...

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here