21.5 C
Dehradun
spot_img

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या पूजित अक्षय कलश का स्वागत एवं शोभा यात्रा कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया

Date:

Share:

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या पूजित अक्षय कलश का स्वागत एवं शोभा यात्रा कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित श्री राम जन्मभूमि अयोध्या पूजित अक्षय कलश का स्वागत एवं शोभा यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
ज्ञात हो कि श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या नगरी में 22 जनवरी को रामलल्ला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भारत के सभी नागरिकों को निमंत्रित किया गया है। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आये पूजित अक्षत के दर्शन,पूजन और भव्य अक्षत कलश यात्रा में बढ़चकर क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया और अक्षत कलश के दर्शन लाभ प्राप्त किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा 500 वर्षो का इंतजार अब शीघ्र ही खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा 22 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधिवत राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कई वर्षो का वनवास अब समाप्त होने जा रहा है। यह देश एवं देशवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ ध्येय के साथ काम कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अक्षत कलश के दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर देहरादून सिद्धार्थ खंडेलवाल, नगर कार्यवाह नरेंद्र राणा, महानगर सह कार्यवाहक भानु चमोली, महापौर सुनील उनियाल गामा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी 

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here