26.3 C
Dehradun
spot_img

महेंद्र भट्ट ने राहुल गांधी को बताया ‘लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा’, विदेशों में भारत की छवि खराब करने का लगाया आरोप  

Date:

Share:

महेंद्र भट्ट ने राहुल गांधी को बताया ‘लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा’, विदेशों में भारत की छवि खराब करने का लगाया आरोप

 

भाजपा ने कोलंबिया में दिए राहुल गांधी के बयान पर आक्रोश जताते हुए कहा, ऐसे देश विरोधी बयान देकर, राहुल एलओपी यानी ‘लीडर ऑफ प्रोपेंगेंडा’ की नई परिभाषा गढ़ रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि राहुल हमेशा विदेश जाकर, लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला कर देश का छवि खराब करने का काम करते हैं

उन्होंने मीडिया में जारी अपने बयान में कहा राहुल गांधी विदेश अक्सर गुप्त यात्रा पर जाते हैं और जब बताकर जाते हैं तो जब भी मुंह खोलते हैं, हमेशा भारतीय लोकतंत्र पर हमला करते हैं। वे विदेशी मंचों पर अमेरिका और ब्रिटेन से हमारे मामलों में दखल देने की मांग करते हैं। वे अब तक विदेशी जमीन पर सेना से लेकर न्यायपालिका, संविधान और सनातन तक, सभी पर हमला कर, भारत का अपमान करते आए। उन्होंने कहा, राहुल गांधी विदेश में हैं, बेहतर होता देश की शान में इजाफा करने वाली बातें करते। लेकिन वह जब भी बोलते हैं भारत पर ही हमला करते हैं। वे नेता प्रतिपक्ष होने के वावजूद, भारत में लोकतंत्र नहीं होने के निराधार आरोप लगाते हैं।

उन्होंने निशाना साधा कि राहुल गांधी की असल समस्या है येन केन प्रकारेंण सत्ता प्राप्ति, लेकिन जनता उन्हें लगातार नकार रही हैं। जनता के मूल्यांकन से सबक सीखते हुए, स्वयं में सुधार करने के बजाय, वे समूची लोकतान्त्रिक व्यवस्था को ही गलत साबित करने में जुटे हैं। पीएम मोदी और भाजपा, संघ के प्रति दुर्भावना से इतने ग्रसित हैं कि देश विरोध की सीमा को भी पार कर जाते हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, विदेशी सरजमीं से देश की छवि बिगाड़ने की उनकी ये सारी कोशिशें स्पष्ट करती हैं कि वे LOP यानी नेता प्रतिपक्ष का अर्थ शायद लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा समझते हैं। देश की स्वाभिमानी और राष्ट्रभक्त जनता अच्छी तरह से ये सब देख रही है और सही समय पर लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब देगी।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी...

धामी का स्पष्ट संदेश: जनसेवा में लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत का होगा समयबद्ध समाधान

धामी का स्पष्ट संदेश: जनसेवा में लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत का होगा समयबद्ध समाधान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 488 एकल महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये

धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 488 एकल महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here