23.1 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री धामी ने अपने मथुरा प्रवास के दौरान शनिवार को प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर में दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Date:

Share:

मुख्यमंत्री धामी ने अपने मथुरा प्रवास के दौरान शनिवार को प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर में दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की क्रीडा स्थली के रूप में गोवर्धन धाम की अपनी विशिष्ट पहचान है

मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण से सभी के मंगलमय जीवन की कामना भी की

मुख्यमंत्री ने बहन साध्वी ऋतंभरा द्वारा अनाथालय में बच्चों व बुजुर्गों को परिवार की परंपरा से जोड़ने तथा बालक बालिकाओं को संस्कारवान बनाने के प्रयासों की भी सराहना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मथुरा प्रवास के दौरान शनिवार को प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर में दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की क्रीडा स्थली के रूप में गोवर्धन धाम की अपनी विशिष्ट पहचान है। देश के करोड़ों लोगों की आस्था का भी यह केंद्र है। उन्होंने कहा कि पूरी ब्रज भूमि ही सनातन भक्ति की पहचान का क्षेत्र है। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण से सभी के मंगलमय जीवन की कामना भी की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को ही साध्वी ऋतंभरा द्वारा स्थापित तथा परमशक्ति पीठ द्वारा संचालित वात्सल्य ग्राम अनाथालय का भी भ्रमण किया। इसमें अनाथ बच्चों एवं परित्यक्त महिलाओं को आवास, भोजन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा का प्रबंध किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वृंदावन शहर के समीप आज वात्सल्य ग्राम के नाम से यह स्थान अपनी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है। यहां स्थापित यशोदा और बालकृष्ण की प्रतिमा वात्सल्य को साकार रूप प्रदान करती है तथा समाज को दिशा देने का भी कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बहन साध्वी ऋतंभरा द्वारा अनाथालय में बच्चों व बुजुर्गों को परिवार की परंपरा से जोड़ने तथा बालक बालिकाओं को संस्कारवान बनाने के प्रयासों की भी सराहना की।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मीटिंग छोड़ी, जनता चुनी: हेल्पलाइन शिकायत पर सीधे मैदान में उतरे धामी

  मीटिंग छोड़ी, जनता चुनी: हेल्पलाइन शिकायत पर सीधे मैदान में उतरे धामी सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी समाप्त हुई थी और अगली बारी थी...

मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में सड़क मरम्मत और विकास कार्य के लिए 5.29 करोड़ की मंजूरी दी

  मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में सड़क मरम्मत और विकास कार्य के लिए 5.29 करोड़ की मंजूरी दी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की...

सीएम धामी और मधुर भंडारकर की बैठक, युवाओं के लिए फिल्म उद्योग में रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा

सीएम धामी और मधुर भंडारकर की बैठक, युवाओं के लिए फिल्म उद्योग में रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से...

सीएम धामी: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई

सीएम धामी: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी में नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here