22.2 C
Dehradun
spot_img

भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (भारत सरकार) के द्वारा डाॅ अनिल थपलियाल को प्राकृतिक परीक्षण अभियान का स्टेट कोओर्डिनेटर चुना गया

Date:

Share:

 

भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (भारत सरकार) के द्वारा डाॅ अनिल थपलियाल को प्राकृतिक परीक्षण अभियान का स्टेट कोओर्डिनेटर चुना गया

देश की पारंपरिक चिकित्सा को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने के लिए मुहिम गतिमान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की प्रकृति परीक्षण अभियान कैंपेन को देश भर में प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है। इस क्रम में देश के विभिन्न राज्यों में देश का प्राकृतिक
परीक्षण अभियान के तहत कोर्डिनेटरों की नियुक्ति की गई है। उत्तराखण्ड से डाॅ अनिल थपलियाल को इस मुहिम का राज्य समन्वयक बनाया गया है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (भारत सरकार) के द्वारा डाॅ अनिल थपलियाल को प्राकृतिक परीक्षण अभियान का स्टेट कोओर्डिनेटर चुना गया है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवन्द्र दास जी महाराज, विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रति-कुलपति, कुलसचिव एवम् स्कूल आॅफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के डीन डाॅ कंचन जोशी ने डाॅ अनिल थपलियाल को बधाई दी।
डाॅ अनिल थपलियाल विगत 20 वर्षों से योग एवम् प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में सेवारत हैं। वर्तमान में वह श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल आॅफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इस मुहिम के तहत देश की पारंपरिक चिकित्सा से जुड़ी पद्धतियों को घर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। डाॅ अनिल थपलियाल ने कहा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआर आरयू) के स्कूल आफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी विभाग पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में विभन्न प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। हमारा यह ध्येय है कि उत्तराखण्ड के गांव गांव तक पारंपरिक चिकित्सा को पहुंचाया जाए। हम सभी मिलकर यह प्रयास करेंगे कि इस चमत्कारी चिकित्सा पद्धति का लाभ सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में बैठे प्रत्येक ग्रामीण को मिल सके।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री...

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने...

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए राजधानी देहरादून स्थित...

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here