26.5 C
Dehradun
spot_img

पारंपरिक खेती को नई ताकत देने खेत में उतरे मुख्यमंत्री

Date:

Share:

पारंपरिक खेती को नई ताकत देने खेत में उतरे मुख्यमंत्री

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी माता श्रीमती बिशना देवी भी उनके साथ उपस्थित रहीं।

 

मुख्यमंत्री ने खेत में श्रम करते हुए किसानों के परिश्रम और कृषि परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है। आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषि को अधिक समृद्ध एवं टिकाऊ बनाया जा सकता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर की खाद जैसी प्राकृतिक पद्धतियां भूमि की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने और जैविक उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान कृषि, ग्रामीण संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी हुई है। राज्य सरकार पारंपरिक खेती, बागवानी, प्राकृतिक कृषि और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भी खेती और ग्रामीण विकास से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में गांव-गांव तक पहुंच रही सरकार, जनविश्वास बन रहा सबसे बड़ी ताकत

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में गांव-गांव तक पहुंच रही सरकार, जनविश्वास बन रहा सबसे बड़ी ताकत   अल्मोड़ा में आयोजित 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार'...

मुख्यमंत्री धामी की विकास सोच को जमीन पर उतार रहे डीएम डॉ. आशीष चौहान, आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण को मिली रफ्तार

  मुख्यमंत्री धामी की विकास सोच को जमीन पर उतार रहे डीएम डॉ. आशीष चौहान, आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण को मिली रफ्तार   जिलाधिकारी डॉ0 आशीष...

मुख्यमंत्री धामी की पहल से पर्यावरण संरक्षण, हर्बल पर्यटन और आयुर्वेद आधारित अनुसंधान को मिलेगा नया विस्तार

मुख्यमंत्री धामी की पहल से पर्यावरण संरक्षण, हर्बल पर्यटन और आयुर्वेद आधारित अनुसंधान को मिलेगा नया विस्तार   हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को नई पहचान, 700 श्रद्धालु विशेष रेल यात्रा से करेंगे सोमनाथ के दर्शन

  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को नई पहचान, 700 श्रद्धालु विशेष रेल यात्रा से करेंगे सोमनाथ के दर्शन   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी...

मुख्यमंत्री धामी बोले— अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री धामी बोले— अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here