24.3 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदा प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और अधिकारियों को पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए

Date:

Share:

मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदा प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और अधिकारियों को पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए

मुख्यमंत्री श्री धामी बनबसा के आनंदपुर-चन्दनी क्षेत्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को सिंचाई विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर हुड्डी नदी के चैनलाइजेशन हेतु तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने देवीपुरा क्षेत्र में पहुँचकर बाढ़ प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदा प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और अधिकारियों को पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।

 

देवीपुरा क्षेत्र में सेना, NDRF, SDRF, राजस्व एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ग्राउंड जीरो पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रित रखी जाए तथा प्रत्येक प्रभावित परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

 

माननीय मुख्यमंत्री ने NHAI को भी तत्काल प्रभाव से जल निकासी हेतु ठोस प्रबंध करने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर श्री नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा, उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि (टनकपुर) श्री आकाश जोशी, प्रभागीय वनाधिकारी पूर्वी तराई श्री हिमांशु बागरी, कर्नल आकाश (26 राजपूत) अपनी टीम सहित, सेना के 25 जवान व 2 जेसीओ, NDRF एवं SDRF के 20-20 जवान, सिंचाई विभाग के एसडीओ श्री आर.के. यादव सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी, जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी, जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here