22.2 C
Dehradun
spot_img

ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत 63 उद्यमियों को रुपये 60 लाख की सहायता राशि के चैक वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Date:

Share:

ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत 63 उद्यमियों को रुपये 60 लाख की सहायता राशि के चैक वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत किमाड़ी में आपदा प्रभावित उद्यमियों को बड़ी राहत देते हुए ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत विकासखण्ड सहसपुर के विभिन्न गांवों के 63 परिवारों को रुपये 60 लाख से अधिक की सहायता राशि के चौक वितरित किए गए।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि वे अपने जीवन को पुनः व्यवस्थित कर सकें। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस सहायता से प्रभावित परिवारों को आजीविका के साधन विकसित करने और आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद मिलेगी। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ये समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। राज्य सरकार महिलाओं के आजीविका संवर्धन और उन्हें आत्मनिर्भरता को बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम में रिखोली, भितरली, क्यारकुली भट्टा, भगवन्तपुर, गजियावाला, गंगोल पंडितवाड़ी, चन्द्रोटी एवं पुरुकुलगांव ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह रावत, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, ग्राम प्रधान अजय पुण्डीर, ग्राम प्रधान मीना कोठाल, ग्राम प्रधान आरती, युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष धीरेन्द्र ठाकुर, जीत सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान लीला शर्मा, ग्रामोत्थान परियोजना से उमा भट्ट, नीतू जुयाल, वीरांगना कलस्टर अध्यक्ष रजनी पंवार, नीतू राणा सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और...

संसद में ऐतिहासिक मौका गंवाकर विपक्ष ने किया अन्याय,मोदी का विजन—नारी शक्ति बनेगी देश की ताकत: धामी

  संसद में ऐतिहासिक मौका गंवाकर विपक्ष ने किया अन्याय,मोदी का विजन—नारी शक्ति बनेगी देश की ताकत: धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मीटिंग छोड़ी, जनता चुनी: हेल्पलाइन शिकायत पर सीधे मैदान में उतरे धामी

  मीटिंग छोड़ी, जनता चुनी: हेल्पलाइन शिकायत पर सीधे मैदान में उतरे धामी सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी समाप्त हुई थी और अगली बारी थी...

मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में सड़क मरम्मत और विकास कार्य के लिए 5.29 करोड़ की मंजूरी दी

  मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में सड़क मरम्मत और विकास कार्य के लिए 5.29 करोड़ की मंजूरी दी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here