28.1 C
Dehradun
spot_img

बड़ी खबर : राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने मिलकर पार्क के भीतर बनी अवैध मजार को किया ध्वस्त, नहीं मिले मानव अवशेष

Date:

Share:

सरकारी 1 इंच भी जमीन जब तक कब्जा मुक्त नहीं हो जाती तब तक अभियान जारी रहेगा :धामी

बड़ी खबर : राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने मिलकर पार्क के भीतर बनी अवैध मजार को किया ध्वस्त, नहीं मिले मानव अवशेष

अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया धामी सरकार के निर्देश पर कारवाई जारी

अवैध मजार के भीतर कोई मानवीय अवशेष नही मिले, मजार ध्वस्त,लैंड जिहाद’ पर धामी का प्रहार जारी

बिग ब्रेकिंग : हरिद्वार जिला प्रशासन और राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने मिलकर पार्क के भीतर बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया

पिछले 6 माह में 3263 एकड़ वन भूमि को किया गया अतिक्रमण मुक्त, जारी रहेगा अभियान

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की बार-बार शिकायतों के बाद सीएम धामी ने अवैध संरचनाओं की पहचान करने का निर्देश दिया था, जिन पर कार्रवाई जारी है ..

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जारी है : अतिक्रमण हटाओ अभियान, मधुकर धकाते ने कहा 3263 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से किया मुक्त

उत्तराखंड में अब 5 हजार एकड़ से अधिक जमीन हो गईं ‘लैंड जिहाद’ से मुक्त, जारी रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

हरिद्वार जिला प्रशासन और राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने मिलकर पार्क के भीतर बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया।
धामी सरकार के निर्देश पर ये कारवाई मंगलवार को पूरी हुई, आपको बता दे कि अवैध मजार को लेकर वन विभाग ने पहले खुद ही हटा लेने के लिए नोटिस चस्पा किया था।
बेरीवाला फॉरेस्ट रेंज में डालूवाला माजमाता गांव के पास बनी इस अवैध मजार को हटाने को लेकर जिला प्रशासन ने कुछ हफ्ते पहले बैठक की थी जिसमे राजा जी टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी सम्मिलित हुए थे। जिसके बाद इस अवैध मजार के खादिम को नोटिस देकर उन्हें जमीन के दस्तावेज दिखाने को कहा गया था। नोटिस का जवाब नही दिए जाने के बाद पुनः खुद ही इस अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस दिया गया। जिसकी समयावधि बीत जाने के उपरांत मंगलवार सुबह पार्क प्रशासन की टीम ने इस अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया।

मजार के भीतर कोई मानवीय अवशेष नही मिले।जिला अधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि अवैध धार्मिक चिन्ह को हटाने के लिया पर्याप्त समय दिया गया। आज इस कार्य को वन विभाग ने पूरा कर दिया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी स्पेशल सेक्रेटरी डॉ पराग मधुकर धकाते ने बताया कि उत्तराखंड में विगत 6 माह में 3263 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है

उत्तराखंड में 5 हजार एकड़ से अधिक अन्य विभागों कि जमीन भी कराई गई ‘लैंड जिहाद’ से मुक्त, सीएम धामी बोले- ‘बुलडोजर लगातार चलता रहेगा’

वही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही उत्तराखंड को लैंड जिहाद से मुक्त कर दिया जाएगा. पूरे राज्य में इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है…… और सरकार की 1 इंच भी जमीन जब तक कब्जा मुक्त नहीं हो जाती तब तक अभियान जारी रहेगा ..

धामी सरकार का ‘लैंड जिहाद’ पर प्रहार, खाली कराई 5000 एकड़ जमीन: CM धामी बोले भगवान राम की कृपा, देवभूमि का मूल स्वरूप बनाए रखेंगे

प्रदेश के अंदर जो ‘लैंड जिहाद’ चलता था उस लैंड जिहाद से मुक्ति का काम धामी ने प्रारंभ किया है

देवभूमि का वो मूल स्वरूप बना रहेगा अतिरिकरण हटाओ अभियान जारी ,
लैंड जिहाद’ पर प्रहार जारी

सीएम धामी ने कहा, “देवभूमि के अंदर हमने बहुत सारे चुनौतीपूर्ण और कठिन काम उन पर भी भगवान राम की कृपा से हमने निर्णय लिया है कि हम उस पर आगे बढ़ेंगे। कठोर निर्णय लेने से भी हम पीछे नहीं हटेंगे। हमने कठोर निर्णय लिए हैं फिर चाहे वो अतिक्रमण का मामला हो क्यों न हो।”

उत्तराखंड सरकार का ‘लैंड जिहाद’ पर प्रहार, खाली कराई 5000 एकड़ जमीन: CM धामी बोले भगवान राम की कृपा, देवभूमि का मूल स्वरूप बनाए रखेंगे

उन्होंने आगे कहा कि आपने ने देखा होगा राज्य के अंदर आज 5 हजार एकड़ से भी ज्यादा जमीन जो ‘लैंड जिहाद’ के तौर पर अतिक्रमण की गई थी उसे अतिक्रमण से मुक्त कराने का काम हमने किया है। प्रदेश के अंदर जो ‘लैंड जिहाद’ चलता था उस लैंड जिहाद से मुक्ति का काम हमने प्रारंभ किया है।”

सीएम धामी ने ये भी कहा कि इस सबके साथ-साथ देव भूमि का जो मूल स्वरूप है। जिसके लिए देव भूमि जानी जाती है। देवभूमि का वो मूल स्वरूप बना रहे उसके लिए हम यथा संभव हर कोशिश, प्रदेश के अंदर जो ‘लैंड जिहाद’ चलता था उस लैंड जिहाद से मुक्ति का काम हमने प्रारंभ किया है।”हर प्रयत्न कर रहे हैं।

बताते चलें कि उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की बार-बार शिकायतों के बाद सीएम धामी ने राज्य पुलिस और वन विभाग को सभी अवैध संरचनाओं की पहचान करने का निर्देश दिया था।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि धर्म की राह पर चलने जीवन में कोई दुविधा नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यसेवक के तौर पर धर्म के मार्ग पर चलते हुए वो जो भी फैसले लेते हैं वो खुद ही समाज हित में सही हो जाते हैं

धामी सरकार के मुहैया कराए गए आँकड़ों के मुताबिक, मई 2023 तक राज्य के अधिकारियों ने लैंड जिहाद के जरिए अतिक्रमण की गई 3,793 से अधिक ऐसी जगहों की पहचान की थी। इस तरह के अतिक्रमण के सबसे अधिक मामले नैनीताल जिले में पाए गए। इस जिले में 1,433 से अधिक जगहों पर अतिक्रमण पाया गया था।

वहीं उसके बाद 1,149 अतिक्रमण हरिद्वार जिले में पाए गए। चमोली में 423 अवैध ढाँचे पाए गए थे। वहीं राज्य के अन्य जिलों में जिनमे टेहरी (209), अल्मोड़ा (192) और चंपावत (97) शामिल हैं। अधिकांश अतिक्रमण वन भूमि पर थे। इस साल की शुरुआत में अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू होने के बाद से, राज्य में करीब 500 ‘मजारों’ और लगभग 50 मंदिरों को ध्वस्त कर दिया गया है।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी...

धामी का स्पष्ट संदेश: जनसेवा में लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत का होगा समयबद्ध समाधान

धामी का स्पष्ट संदेश: जनसेवा में लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत का होगा समयबद्ध समाधान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 488 एकल महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये

धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 488 एकल महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here