24.5 C
Dehradun
spot_img

निकाय चुनाव के दृष्टिगत नगर निगम भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  

Date:

Share:

निकाय चुनाव के दृष्टिगत नगर निगम भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 08 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के धोरणखास वार्ड से भाजपा प्रत्याशी अल्पना राणा, और जाखन वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी अमित और डोभालवाला वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी मोहन बहुगुणा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों ने देश के हर वर्ग का दिल जीता है और यही कारण है कि लोग भाजपा को अपना समर्थन दे रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं और नीतियां लागू की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून वासियों से आगामी 23 जनवरी को अधिक संख्या में मतदान करने की भी अपील की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से लोकतंत्र के महापर्व पर अपना मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आपका एक वोट देश के विकास की दिशा तय करेगा। उन्होंने सभी मतदाता अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आव्हान भी किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पार्षद प्रत्याशियों और देहरादून मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वार्ड 09 से कांग्रेस से पार्षद की उम्मीदवार रही निशा रानी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, पार्षद प्रत्याशी अल्पना राणा, पार्षद प्रत्याशी अमित कुमार, पार्षद प्रत्याशी मोहन बहुगुणा, निरंजन डोभाल, आशीष थापा सहित सैकड़ों की संख्य में क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी       देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here