26.2 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री धामी ने समाज में नशे के विरूद्ध जनजागरूकता के प्रसार में सभी से सहयोगी बनने की अपेक्षा की है।

Date:

Share:

मुख्यमंत्री धामी ने समाज में नशे के विरूद्ध जनजागरूकता के प्रसार में सभी से सहयोगी बनने की अपेक्षा की है।

युवाओं को देश का कर्णधार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब युवाओं की मेहनत, योग्यता, प्रतिभा एवं क्षमता को कोई रोक नहीं सकेगा।

बड़ी ख़बर जल्द ही 19 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी। प्रदेश में सभी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का कैलेण्डर भी जारी किया गया है: धामी

नशे की प्रवृति को रोकने एवं नशाग्रस्त व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों और विशेषकर युवाओं में नशे के दुष्परिणामों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है:धामी

धामी सरकार युवा सपनों को साकार करने के साथ ही युवा प्रतिभाओं के साथ न्याय करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि सभी के सहयोग और संस्थाओं द्वारा किये जा रहे अथक प्रयासों से, हम समय से पहले ही ड्रग्स फ्री देवभूमि का विकल्प रहित संकल्प अवश्य प्राप्त कर लेंगे।

प्रदेश में जहां एक ओर लोगों और विशेषकर युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर नशा तस्करी से जुड़े अपराधियों के खिलाफ कड़ी करवाई भी की जा रही है: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज में नशे के विरूद्ध जनजागरूकता के प्रसार में सभी से सहयोगी बनने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके सारे परिवार और समूचे सामाजिक परिवेश को हानि पहुंचाता है। प्रदेश में जहां एक ओर लोगों और विशेषकर युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर नशा तस्करी से जुड़े अपराधियों के खिलाफ कड़ी करवाई भी की जा रही है

नशे की प्रवृति को रोकने एवं नशाग्रस्त व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों और विशेषकर युवाओं में नशे के दुष्परिणामों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। नशे की रोकथाम एवं इसके सम्बन्ध में जानकारी तथा जनता को किसी भी प्रकार की सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि सभी के सहयोग और संस्थाओं द्वारा किये जा रहे अथक प्रयासों से, हम समय से पहले ही ड्रग्स फ्री देवभूमि का विकल्प रहित संकल्प अवश्य प्राप्त कर लेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवा सपनों को साकार करने के साथ ही युवा प्रतिभाओं के साथ न्याय करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए हमने प्रदेश में सबसे कठोर ’’नकल विरोधी कानून’’ बनाकर भर्तियों में घोटाले करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की। वर्तमान में 7 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है और जल्द ही 19 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी। प्रदेश में सभी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का कैलेण्डर भी जारी किया गया है।

युवाओं को देश का कर्णधार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब युवाओं की मेहनत, योग्यता, प्रतिभा एवं क्षमता को कोई रोक नहीं सकेगा। उन्हें उनकी मेहनत का इमानदारी एवं निष्पक्षता से फल अवश्य मिलेगा। अब हमारे युवाओं को अवशाद की स्थिति का सामना नहीं करना पडेगा।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मीटिंग छोड़ी, जनता चुनी: हेल्पलाइन शिकायत पर सीधे मैदान में उतरे धामी

  मीटिंग छोड़ी, जनता चुनी: हेल्पलाइन शिकायत पर सीधे मैदान में उतरे धामी सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी समाप्त हुई थी और अगली बारी थी...

मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में सड़क मरम्मत और विकास कार्य के लिए 5.29 करोड़ की मंजूरी दी

  मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में सड़क मरम्मत और विकास कार्य के लिए 5.29 करोड़ की मंजूरी दी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की...

सीएम धामी और मधुर भंडारकर की बैठक, युवाओं के लिए फिल्म उद्योग में रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा

सीएम धामी और मधुर भंडारकर की बैठक, युवाओं के लिए फिल्म उद्योग में रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से...

सीएम धामी: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई

सीएम धामी: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी में नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here