24.5 C
Dehradun
spot_img

दिल्ली से अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी हुई है। हिंसा मामले में अब अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद फरार है

Date:

Share:

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने अब्दुल मलिक को गिरफ्तार करने वाली टीम को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की

हल्द्वानी हिंसा की जांच कर रही उत्तराखंड पुलिस के हत्थे घटना का मास्टरमाइंड चढ़ गया है…

दिल्ली से अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी हुई है। हिंसा मामले में अब अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद फरार है

उत्तराखंड पुलिस ने अब्दुल मलिक का लोकेशन दिल्ली में ट्रेस किया। इसके बाद उसे गिरफ्त में ले लिया

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने अब्दुल मलिक को गिरफ्तार करने वाली टीम को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

हल्द्वानी में बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

हल्द्वानी हिंसा का वांटेड इसी अग्रिम जमानत याचिका दायर किए जाने के क्रम में फंस गया और आरोपी अब्दुल मलिक पुलिस की गिरफ्त में आ गया

बनभूलपुरा हिंसा के 16 दिन बाद पुलिस ने इस हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार किया है

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हल्द्वानी हिंसा की जांच कर रही उत्तराखंड पुलिस के हत्थे घटना का मास्टरमाइंड चढ़ गया है। हल्द्वानी में बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस कर अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बनभूलपुरा हिंसा के 16 दिन बाद पुलिस ने इस हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने बताया कि दिल्ली से अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी हुई है। हिंसा मामले में अब अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद फरार है। बाकी दो अन्य गिरफ्तारियां भी आज हुई हैं। अब तक इस पूरे मामले में 81 गिरफ्तारियां कर ली गई हैं। पुलिस की कई टीम में हिंसा के अगले दिन से ही इस मास्टरमाइंड की तलाश कर रही थी। दरअसल, आज अब्दुल मलिक ने अपने एक वकील के जरिए हल्द्वानी के सेशन कोर्ट में एक याचिका दाखिल की। अब्दुल मलिक ने सेशन कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल यानी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। इसमें उसने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी।

हल्द्वानी हिंसा का वांटेड इसी अग्रिम जमानत याचिका दायर किए जाने के क्रम में फंस गया। आरोपी अब्दुल मलिक पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उत्तराखंड पुलिस ने अब्दुल मलिक का लोकेशन दिल्ली में ट्रेस किया। इसके बाद उसे गिरफ्त में ले लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अब्दुल मलिक को अपने कब्जे में लिया। इसी बीच उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने अब्दुल मलिक को गिरफ्तार करने वाली टीम को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश...

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर...

धामी सरकार का रोजगार मिशन जारी, 34 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के बाद अब 2477 नई भर्तियों की तैयारी

धामी सरकार का रोजगार मिशन जारी, 34 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के बाद अब 2477 नई भर्तियों की तैयारी विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर...

धामी सरकार की सशक्त व्यवस्था: शिवभक्तों की सुरक्षा, सेवा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता, अनुशासित कांवड़ यात्रा का दिया संदेश

धामी सरकार की सशक्त व्यवस्था: शिवभक्तों की सुरक्षा, सेवा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता, अनुशासित कांवड़ यात्रा का दिया संदेश धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा...

आपदा से प्रभावित खैनूरी के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री धामी ने दी राहत, सड़क बहाली को बनाया सर्वोच्च प्राथमिकता

आपदा से प्रभावित खैनूरी के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री धामी ने दी राहत, सड़क बहाली को बनाया सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here