31.2 C
Dehradun
spot_img

डीएम वंदना व एसएसपी ने मौलानाओं से कहा कि आप उपद्रवियों को हमारे हवाले करने में सहयोग करें और जब माहौल पूरी तरह ठीक लगेगा तभी बनभूलपुरा क्षेत्र से कर्फ्यू हटवाएंगे।

Date:

Share:

बड़ी ख़बर : बवाल का मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक से होगी ढाई करोड़ की वसूली नगर निगम ने भेजा नोटिस

धामी सरकार का उपद्रवियों और दंगाइयों को यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा

डीएम वंदना व एसएसपी ने मौलानाओं से कहा कि आप उपद्रवियों को हमारे हवाले करने में सहयोग करें और जब माहौल पूरी तरह ठीक लगेगा तभी बनभूलपुरा क्षेत्र से कर्फ्यू हटवाएंगे।

बवाल का मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक से होगी ढाई करोड़ की वसूली अतिक्रमण से मुक्त की जमीन पर खुलेगा थाना

हल्द्वानी बवाल में शामिल अब तक 30 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

अब्दुल मलिक अब भी फरार है। नगर निगम ने बवाल की क्षतिपूर्ति के लिए मलिक को 2.44 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस भेज दिया है

150 से अधिक संदिग्ध लोग हिरासत में बनभूलपुरा में जारी किए गए 127 शस्त्र लाइसेंस भी निलंबित

बनभूलपुरा बवाल के बाद संवेदनशील क्षेत्र में कर्फ्यू जारी है। इंटरनेट सेवा भी बाधित है। अब तक सपा नेता समेत 30 उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें दो निवर्तमान पार्षद भी हैं। घटना का मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक अब भी फरार है। नगर निगम ने बवाल की क्षतिपूर्ति के लिए मलिक को 2.44 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस भेज दिया है

नगर निगम ने बवाल की क्षतिपूर्ति के लिए मलिक को 2.44 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस भेज दिया है। वहीं 150 से अधिक संदिग्ध लोग हिरासत में लिए गए हैं। जिला प्रशासन ने बनभूलपुरा में जारी किए गए 127 शस्त्र लाइसेंस भी निलंबित कर दिए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अतिक्रमण से मुक्त की गई जमीन पर थाना बनाने की घोषणा की है।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि अब्दुल मलिक की तलाश की जा रही है। पकड़े गए सभी 25 उपद्रवियों को जेल भेज दिया है। सात तमंचे और 153 कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं। इनमें से 54 कारतूस अवैध हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मलिक की अंतिम लोकेशन दिल्ली में मिली है चार टीमें संभावित जगहों पर दबिश दे रही है। शाम को नगर निगम सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें डीएम वंदना व एसएसपी ने मौलानाओं से कहा कि आप उपद्रवियों को हमारे हवाले करने में सहयोग करें और जब माहौल पूरी तरह ठीक लगेगा तभी बनभूलपुरा क्षेत्र से कर्फ्यू हटवाएंगे।

मुख्यमंत्री धामी ऐलान कर चुके हैं कि बनभूलपुरा में जिस जगह से अतिक्रमण हटाया गया है। वहां पर पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। हमारी सरकार का उपद्रवियों और दंगाइयों को यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे उपद्रवियों के लिए कोई स्थान नहीं है

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज महिलाएं इस प्रकार के प्लेटफॉर्म के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं और समाज...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज महिलाएं इस प्रकार के प्लेटफॉर्म के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं और समाज...

कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सीएम धामी ने पीएम मोदी के नाम पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर राष्ट्र की खुशहाली की प्रार्थना की

कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सीएम धामी ने पीएम मोदी के नाम पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर राष्ट्र की खुशहाली की प्रार्थना की   भगवान...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और...

संसद में ऐतिहासिक मौका गंवाकर विपक्ष ने किया अन्याय,मोदी का विजन—नारी शक्ति बनेगी देश की ताकत: धामी

  संसद में ऐतिहासिक मौका गंवाकर विपक्ष ने किया अन्याय,मोदी का विजन—नारी शक्ति बनेगी देश की ताकत: धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here