28.2 C
Dehradun
spot_img

महिला समूहों द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है और इन्हें अधिक अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है : जोशी

Date:

Share:

 

महिला समूहों द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है और इन्हें अधिक अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है : जोशी

देहरादून, 07 अप्रैल। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के अर्न्तगत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग द्वारा संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।

ग्राम्य विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए आजीविका संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि महिला समूहों द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है और इन्हें अधिक अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।

मंत्री ने विशेष रूप से आगामी चारधाम यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस रुट पर स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक आउटलेट खोले जाएं। इसके साथ ही उन्होंने परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत खुलने वाले शेष 96 आउटलेट को भी जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के जरिए अधिक से अधिक महिलाओं को आजीविका संवर्धन से जोड़ा जा सकता है। विभागीय मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जल्द ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में चारधाम यात्रा रूट पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए करीब 15 लाख रुपये की लागत से 200 नए रेस्टोरेंट खोले जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में शीघ्र आगणन तैयार करने के निर्देश भी दिए। मंत्री जोशी ने यह भी बताया कि राज्य में अब तक 1.68 लाख लखपति दीदी तैयार हो चुकी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि तय लक्ष्य से आगे बढ़ते हुए राज्य में 2 लाख लखपति दीदी बनेगी।

*जनपदवार अभी तक लखपति दीदी*- अल्मोड़ा 14143, उत्तरकाशी 9887, देहरादून 12518, चंपावत 5835, नैनीताल 12910, हरिद्वार 23588, चमोली 10315, बागेश्वर 6042, पिथौरागढ़ 9208, टिहरी 12663, ऊधमसिंह नगर 27435, पौड़ी 12771, रुद्रप्रयाग 6072 लखपति दीदी अभी तक बन चुकी है।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हुए प्रभावित, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट में दिखी संगठन की अभूतपूर्व ताकत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हुए प्रभावित, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट में दिखी संगठन की अभूतपूर्व ताकत   भारतीय जनता पार्टी के...

भगवा विचार और सनातन मूल्यों को नई शक्ति दे रही है धामी सरकार : नितिन नवीन

भगवा विचार और सनातन मूल्यों को नई शक्ति दे रही है धामी सरकार : नितिन नवीन   देहरादून 29 मई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देवभूमि से...

छोटे राज्य होकर भी बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा उत्तराखंड, धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना

    छोटे राज्य होकर भी बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा उत्तराखंड, धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना   देहरादून 28। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देवभूमि में भाजपा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देवभूमि में भाजपा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब   भाजपा परिवार ने अपने...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here