30.2 C
Dehradun
spot_img

15 हजार प्रतिभावान विद्यार्थियों की माताओं को दिया जायेगा कमला नेहरू पुरस्कार : डा. धन सिंह रावत  

Date:

Share:

सूबे के मेधावी छात्र-छात्राओं की माताएं होंगी सम्मानितः डा. धन सिंह रावत

15 हजार प्रतिभावान विद्यार्थियों की माताओं को दिया जायेगा कमला नेहरू पुरस्कार : डा. धन सिंह रावत


जिला विकासखंड व विद्यालय स्तर पर आयोजित होंगे सम्मान समारोह :
डा. धन सिंह रावत

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले लगभग 15 हजार मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। प्रत्येक मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को पुरस्कार स्वरूप एक-एक हजार के धनराशि का चैक दिया जाया जायेगा। इस हेतु विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के प्रोत्साहन की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में राज्य के सभी शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को सम्मानित किया जायेगा। डा. रावत ने बताया कि परिषदीय परीक्षा-2023 की मैरिट सूची के आधार पर सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले 14 हजार 935 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की माताओं को स्व0 कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। जिसमें हाईस्कूल स्तर पर 78.40 फीसदी तक अंक प्राप्त करने वाले कुल 7479 छात्र-छात्राएं तथा इंटरमीडिएट स्तर पर 76.20 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाले कुल 7456 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर पर जनपद नैनीताल में 1539, अल्मोड़ 1184, ऊधमसिंह नगर 2372, चम्पावत 464, पिथौरागढ़ 921, बागेश्वर 538, देहरादून 1550, हरिद्वार 1758, टिहरी 1076, पौड़ी गढ़वाल 1011, उत्तरकाशी 828, चमोली 852 तथा रूद्रप्रयाग 842 मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल हैं जिनकी माताओं को उक्त सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिये जनपद, विकासखण्ड एवं विद्यालय स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किये जायेंगे। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक संघ के पदाधिकारी अनिवार्य रूप प्रतिभाग करेंगे। सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। जिन्हें पुरस्कार स्वरूप एक-एक हजार की सम्मान राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। डॉ. रावत ने बताया कि मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को सम्मानित करने को लेकर सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ...

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here