21.6 C
Dehradun
spot_img

सांसद बलूनी ने बताया कि मलेथा स्थित वीर माधो सिंह भंडारी की ऐतिहासिक गूल (नहर) के संरक्षण एवं रखरखाव के लिए भी मंत्री से चर्चा हुई, साथ ही उनसे इसे पुरातत्व महत्त्व का स्थान घोषित करने की भी मांग की  

Date:

Share:

 

सांसद बलूनी ने बताया कि मलेथा स्थित वीर माधो सिंह भंडारी की ऐतिहासिक गूल (नहर) के संरक्षण एवं रखरखाव के लिए भी मंत्री से चर्चा हुई, साथ ही उनसे इसे पुरातत्व महत्त्व का स्थान घोषित करने की भी मांग की

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री से भेंट की और गढ़वाल लोकसभा के अंतर्गत महत्वपूर्ण लोक विरासत के केंद्रों एवं पुरातात्विक महत्त्व के स्मारकों के संरक्षण एवं उन्नयन हेतु चर्चा की

सांसद बलूनी ने प्रसिद्ध कण्वाश्रम कोटद्वार को विश्व पटल पर उभारने के लिए मंत्री से अनुरोध किया, पूर्व में भी इन महत्वपूर्ण केन्द्रों के लिए मंत्री से पत्राचार हुआ है। मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द पुरातत्व विभाग का उच्च स्तरीय अधिकारियों की टीम कण्वाश्रम का दौरा करेगी और स्मारकों के संरक्षण, सुरक्षा एवं विकास की संभावनाओं का आंकलन करेगी।

वही बलूनी ने बताया कि मलेथा स्थित वीर माधो सिंह भंडारी की ऐतिहासिक गूल (नहर) के संरक्षण एवं रखरखाव के लिए भी मंत्री से चर्चा हुई, साथ ही उनसे इसे पुरातत्व महत्त्व का स्थान घोषित करने की भी मांग की। पूर्व में निवेदित वीरांगना तीलू रौतेली से जुड़े स्मारकों के संरक्षण का मंत्री जी से निवेदन किया।

चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में गोपीनाथ मंदिर के आसपास के निवासियों को अपने भवनों के विस्तार एवं नए निर्माण करने में पुरातत्व विभाग के नियमों के आड़े आने के कारण दिक्कतें आती है। बलूनी ने मंत्री से अनुरोध किया कि मंदिर की गरिमा के संरक्षण के साथ-साथ भवन निर्माण हेतु नियमों में शिथिलता प्रदान की जाय।

वही मंत्री ने लोक महत्व के इन सभी नायक नायिकाओं के स्मारकों और केंद्रों के संरक्षण हेतु सांसद बलूनी को आश्वस्त किया।

सांसद बलूनी केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री से गढ़वाल में पहले से पुरातात्विक स्थानों के रख-रखाव को और बेहतर करने की मांग की। उन्होंने इस पर सहमति देते हुए गढ़वाल लोकसभा में पुरातात्विक महत्त्व के सभी मोनुमेंट्स के भी संरक्षण और संवर्धन को लेकर आश्वस्त किया

Subscribe to our magazine

━ more like this

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here