21.2 C
Dehradun
spot_img

विभागीय मंत्री डा. रावत ने दी नये निर्माण कार्य की स्वीकृति पढ़े पूरी खबर

Date:

Share:

दो करोड़ की लागत से बनेगा इंटर कॉलेज रतगांव का भवन : धन सिंह रावत

विभागीय मंत्री डा. रावत ने दी नये निर्माण कार्य की स्वीकृति पढ़े पूरी खबर

चमोली जनपद के विकासखण्ड थराली के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज रतगांव के मुख्य भवन निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। राज्य सरकार ने भवन निर्माण के लिये रू0 220.59 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। जिसका शासनादेश शीघ्र ही शासन स्तर से जारी कर दिया जायेगा।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि सूबे के राजकीय विद्यालयों की संरचनात्मक स्थिति को सुधारने के प्रयास किये जा रहे हैं। जिसमें क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत जबकि पूर्ण क्षतिग्रस्त विद्यालयों के नये भवन का निर्माण किया जायेगा। इसी क्रम में सीमान्त जनपद चमोली के विकासखण्ड थराली के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज रतगांव के मुख्य भवन के नवीन निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। डा. रावत ने बताया कि विद्यालय के नवीन मुख्य भवन के निर्माण हेतु राज्य सेक्टर से रू0 220.59 लाख की धनराशि मंजूर कर दी है, शीघ्र ही इस संबंध में शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जायेंगे। ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है शीघ्र ही मुख्य भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। विभागीय मंत्री ने बताया कि लम्बे समय से स्थानीय जनता द्वारा विद्यालय में नये भवन निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विभागीय सर्वे के आधार पर सैकड़ों क्षतिग्रस्त स्कूलों का श्रेणीवार चिन्हिकरण किया गया है, चिन्हित क्षतिग्रसत विद्यालयों की श्रेणीवार मरम्मत एवं नवीन निर्माण के लिये धनराशि स्वीकृति कर दी जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये गये हैं।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ...

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here