23.2 C
Dehradun
spot_img

वर्तमान में राज्याधीन सेवाओं में पूर्व सैनिकों के लिये क्षैतिज आरक्षण के अर्न्तगत सीमित पद हैं, और अधिकांश पूर्व सैनिक इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं: जोशी

Date:

Share:

सैनिक कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित पूर्व सैनिकों के आश्रितों को प्रशिक्षण के उपरांत आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र
मंत्री गणेश जोशी ने किये वितरित

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रोजगार में चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र वितरण कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की

रोजगार मेले में 135 लोग चयनित हुए जिसमे 57 युवतियां और 78 युवक शामिल थे। इनमे 26 सैनिक आश्रितों का भी चयन भी हुआ

वर्तमान में राज्याधीन सेवाओं में पूर्व सैनिकों के लिये क्षैतिज आरक्षण के अर्न्तगत सीमित पद हैं, और अधिकांश पूर्व सैनिक इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं: जोशी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के परेड ग्राउंड में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड राज्य युवा महोत्सव 2023-24 कार्यक्रम के अंतर्गत सैनिक कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित पूर्व सैनिकों के आश्रितों को प्रशिक्षण के उपरांत आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
परेड ग्राउंड देहरादून में पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एंव उनके आश्रितों के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में कौशल विकास के लिए उत्तराखण्ड के सभी जनपदों में कम्प्यूटर प्रशिक्षण संचालन की समाप्ति के पश्चात शनिवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में रोजगार मेला समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रोजगार में चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र वितरण कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
एक वर्षीय कम्प्यूटर कोर्स को रोजगार परक बनाने के लिए राज्य में सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास के माध्यम से रोजगार मेला समारोह का आयोजन आई०टी०डी०ए० के द्वारा किया गया। जिसमें 22 कम्पनी द्वारा प्रतिभाग किया गया। वर्तमान में 346 प्रशिक्षणार्थियों ने एक वर्षीय कम्प्यूटर कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा जिसमें 186 प्रशिक्षणार्थी रोजगार मेले में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त तकरीबन 400 प्रशिक्षणार्थी सिविल ट्रेनिंग होंगे। रोजगार मेले में 135 लोग चयनित हुए जिसमे 57 युवतियां और 78 युवक शामिल थे। इनमे 26 सैनिक आश्रितों का भी चयन भी हुआ।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखण्ड राज्य एक सैन्य बाहुल्य राज्य है। सेना के सेवा नियमों के अनुसार कम आयु में सेवानिवृत्त होने एवं पूर्व सैनिकों की पारिवारिक व अन्य सामाजिक दायित्वों में वृद्धि होने के कारण उन्हें पुनः रोजगार की आवश्यकता होती है। वर्तमान में राज्याधीन सेवाओं में पूर्व सैनिकों के लिये क्षैतिज आरक्षण के अर्न्तगत सीमित पद हैं, और अधिकांश पूर्व सैनिक इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। अधिकतर सैन्य सेवा के दौरान विभिन्न स्थानों पर नियुक्ति के फलस्वरुप ये पूर्व सैनिक वहां सिविल पदों के अनुरुप व्यावासायिक शिक्षा एंव प्रशिक्षण प्राप्त नही कर पाते है।
उन्होंने कहा उत्तराखण्ड राज्य में पूर्व सैनिकों के सेवानिवृत्त होने पर आने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में पूर्व सैनिकों / आश्रितों को कौशल वृद्धि एंव रोजगार परक प्रशिक्षण देने के लिए एक वर्षीय कम्प्यूटर कोर्स और भर्ती पूर्व प्रशिक्षण चलाई जा रही हैं। राज्य में पूर्व सैनिकों एंव उनके आश्रितों के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना वर्ष 2005-2006 से प्रारम्भ किया गया। वर्ष 2005 से वर्तमान तक कुल 7,789 प्रशिक्षणार्थियों ने कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त किया। पूर्व में कम्प्यूटर कोर्स का संचालन 03 माह, 06 माह तथा एक वर्षीय की अवधि का किया जाता था। 3 माह तथा 6 माह के कोर्स रोजगार परक नही थे।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा सरकार द्वारा राज्य के पूर्व सैनिकों की मांग पर विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में केवल एक वर्षीय कम्प्यूटर कोर्सों का संचालन आई०टी०डी०ए० कैल्क केन्द्र के माध्यम से प्रदेश के समस्त जनपदों में 26 दिसम्बर 2022 से 25 दिसम्बर 2023 तक किया गया। जिसमे 1 वर्षीय डिप्लोमा इन कम्प्यूटर अप्लीकेशन और प्रोग्रामिंग और 1 वर्षीय डिप्लोमा इन प्रोफेशनल एकाउटिंग शामिल है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज इस रोजगार मेले के माध्यम से 135 लोगों का चयन हुआ है। जिसमे से 26 सैनिक के आश्रित है। जिनमे वीर नारियों भी शामिल है जिनको आज रोजगार मिला है। उन्होंने कहा उत्तराखंड वासियों में देश भक्ति का जज्बा है।
उन्होंने कहा देश की सीमा पर रक्षा करने वाला हर पांचवा सैनिक उत्तराखंड से होता है। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा सैनिक और उनके परिवारजनों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रोजगार मेले में चयनित सभी नियुक्ति प्राप्त प्रतिभागियों की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ओर उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, बी.एस.रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी 

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here