20.9 C
Dehradun
spot_img

राष्ट्रीय सगोष्ठी में संबंधित बिन्दुओं पर होने वाली चर्चा के सकारात्मक परिणाम कालान्तर में निकलेंगे : जोशी

Date:

Share:

 

राष्ट्रीय सगोष्ठी में संबंधित बिन्दुओं पर होने वाली चर्चा के सकारात्मक परिणाम कालान्तर में निकलेंगे : जोशी

देहरादून, 25 सितंबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज आईएसबीटी में द इंस्टीट्‌यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के उत्तराखंड राज्य के देहरादून केंद्र द्वारा, “नेशनल कन्वेन्शन ऑफ मरीन इंजीनियर्स एंड नेशनल सेमिनार ऑन मैरीटाइम एक्सेलेन्स थू डिजिटल इंटीग्रेशन” विषय पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), के उत्तराखण्ड स्टेट सेन्टर देहरादून द्वारा एक पत्रिका का विमोचन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ अभियंताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संगोष्ठी में सम्मिलित होने वाले वरिष्ठ अभियन्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा तेज व हल्के जहाजों के विकास, समुद्री उद्योग व नौवहन प्रणालियों के विकास को बल दिये जाने तथा समुद्री उद्योग में नौवहन संचालन में पर्यावरण, सामाजिक आदि मुद्दों पर केन्द्रित संघारणीय विकास पर चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में अभियन्ताओं का बड़ा योगदान है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत को साकार करने की दिशा में अभियन्ता अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कहा कि इस दो दिवसीय सम्मेलन एवं संगोष्ठी के आयोजन में वरिष्ठ अभियंताओं एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागिता की जाएगी तथा उनके अनुभवों का लाभ देश के शिपिंग उद्योग को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस राष्ट्रीय सगोष्ठी में संबंधित बिन्दुओं पर होने वाली चर्चा के सकारात्मक परिणाम कालान्तर में निकलेंगे।

इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. दुगीराला राज्य शेखर, कमांडर डॉ.एम भास्कर, अध्यक्ष ई. नरेंद्र सिंह, वाइस चेयरमैन डॉ. राम शर्मा, डॉ.बी.के. शर्मा, सक्सेना, प्रो. डॉ. ओपी शाह, अनुराग, ई. एच. वी.रमेश, अमित सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here