22.8 C
Dehradun
spot_img

राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है : जोशी    

Date:

Share:

 

राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है : जोशी

 

मसूरी, 21 मार्च। कैबिनेट मंत्री गणेश ने आज मसूरी के गांधी चौक में राज्य योजना के तहत मोतीलाल नेहरू मार्ग पर 4 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य डी०बी०एम०/ बी०सी० के माध्यम से ₹ 273.43 लाख की लागत से पूरा किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री गणेश ने कहा कि मसूरी में पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जा रहा है, ताकि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक मसूरी आते हैं, और बेहतर सड़क सुविधा से उन्हें यात्रा में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते तीन वर्षों में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने इन तीन वर्षों में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, लैंड जिहाद सख्त भू कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनभावनाओं के अनुरूप सख्त भू-कानून लागू किया गया है।उन्होंने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, ओपी उनियाल, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, नंदलाल नैनवाल, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी       देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here