27.2 C
Dehradun
spot_img

मोदी के नेतृत्व में भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है इस बड़ी अर्थव्यवस्था का लाभ हमारे सभी नव युवाओं को प्राप्त होगा : अग्रवाल

Date:

Share:

मतदाता दिवस के उपलक्ष में प्रधानमंत्री न मोदी के नमो नव मतदाता अभियान के तहत महानगर देहरादून की पांचो विधानसभाओं में आदरणीय मोदी के लाइव वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित किए गए..

सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मसूरी विधानसभा एवं रायपुर विधानसभा के कार्यक्रम में प्रतिभा किया

महानगर अध्यक्ष बोले प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार सभी नव मतदाता युवाओं को इस देश का आने वाले भविष्य निर्माण का दायित्व दिया है यह हम सब लोगों के लिए गौरवपूर्ण

मोदी के नेतृत्व में भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है इस बड़ी अर्थव्यवस्था का लाभ हमारे सभी नव युवाओं को प्राप्त होगा : अग्रवाल

यह हम सब का सौभाग्य है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने सभी नव मतदाताओं के बीच अपनी बातों को साझा किया है : अग्रवाल

आज दिनांक 25 जनवरी 2023 को मतदाता दिवस के उपलक्ष में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नमो नव मतदाता अभियान के तहत महानगर देहरादून की पांचो विधानसभाओं में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मसूरी विधानसभा में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी ने सभी नव युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं दी साथ ही अभिनंदन किया कि नव मतदाताओं के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी नमो नव मतदाताओं को भारत का नवनिर्माण करने के लिए नमन करते हैं। ऐसी विराट सोच वाले देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ही हो सकते हैं।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने मसूरी विधानसभा एवं रायपुर विधानसभा के कार्यक्रम में प्रतिभा किया साथ ही महानगर अध्यक्ष ने युवा मोर्चा के नेतृत्व में हो रहे इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी युवाओं से आवाहन किया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार सभी नव मतदाता युवाओं को इस देश का आने वाले भविष्य निर्माण का दायित्व दिया है यह हम सब लोगों के लिए गौरवपूर्ण बात है यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की ही सोच है कि हम सब युवाओं को इस योग्य को समझते हैं मोदी जी ने अपने उद्बोधन में आने वाले समय में देश के युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर हैं आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है इस बड़ी अर्थव्यवस्था का लाभ हमारे सभी नव युवाओं को प्राप्त होगा।
यह हम सब का सौभाग्य है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने सभी नव मतदाताओं के बीच अपनी बातों को साझा किया है हम सभी उनका धन्यवाद देते हैं कि बदलते हुए भारत में विकसित भारत में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होने जा रहा है। इसी युवा सोच के साथ विकसित भारत का निर्माण होगा।
मैं इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी नव मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं कि आप सभी लोगों ने मोदी जी की अहम बातों को सुना और इस कार्यक्रम का हिस्सा बने आने वाला युग आप सब लोगों का है।
कार्यक्रम में रायपुर विधानसभा से विधायक उमेश शर्मा जी ने सभी युवाओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी एवं नमो नमो मतदाताओं का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट जी उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी विनय रोहिल्ला जी महानगर उपाध्यक्ष संतोष सेमवाल विमल उनियाल संकेत नौटियाल मोहित शर्मा अर्चित डाबर शुभम सिमल्टी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मतदाता उपस्थित थे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ...

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here