24.2 C
Dehradun
spot_img

मैं सभी साथियों का दिल की गहराईयों से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ तथा आहवान करूंगा कि भविष्य में भी आप इसी प्रकार अपनी एकजुटता का परिचय देगें: महेंद्र राणा  

Date:

Share:

मैं सभी साथियों का दिल की गहराईयों से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ तथा आहवान करूंगा कि भविष्य में भी आप इसी प्रकार अपनी एकजुटता का परिचय देगें: महेंद्र राणा


उत्तराखण्ड प्रदेश ब्लाॅक प्रशासक संगठन के निर्विरोध अध्यक्ष बने निवर्तमान ब्लाॅक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा
त्रि-स्तरीय पंचायत जन प्रतिनिधियों ( निवर्तमान प्रधान, निवर्तमान ब्लांक प्रमुख,एवं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों ) को प्रशासक नियुक्त करने पर उत्तराखण्ड प्रदेश ब्लाॅक प्रमुख संगठन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त कर संगठन की ओर से बधाई दी।
देहरादून में प्रदेश ब्लाॅक प्रमुख प्रशासक संगठन की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्व सहमति से निवर्तमान ब्लाॅक प्रमुख द्वारीखाल पौड़ी गढ़वाल महेन्द्र सिंह राणा को प्रदेश ब्लाॅक प्रमुख प्रशासक संगठन का निर्विरोध रूप से प्रान्तीय अध्यक्ष चुना गया तथा सभी निवर्तमान ब्लाॅक प्रमुख प्रशासक मण्डल में सदस्य के रूप में नामित किए गए। सभी उपस्थित ब्लाॅक प्रमुख प्रशासकों ने फूल मालाओं से महेन्द्र सिंह राणा का अभिनन्दन एवं स्वागत किया, कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार रखे, सरकार का धन्यवाद किया तथा इस मुहीम को अंजाम तक पहुचाने में महेन्द्र सिंह राणा का धन्यवाद ज्ञापित किया।
अपने सम्बोधन में महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि यह जीत हमें हमारे संगठन एवं एकजुटता के कारण मिली है जब हम सब एक रहेगें तभी हम अपनी बात पुर जोर तरीके से मनवा सकते हैै। मै प्रदेश सरकार अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सतपाल महाराज का अपने संगठन की ओर से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होने पंचायतीराज व्यवस्था में एक जनहित का निर्णय लिया जो कि प्रदेश हित में ग्राम स्तर,ब्लाॅक स्तर, जिला स्तर पर कारगर सिद्व होगा। मैं सभी साथियों का दिल की गहराईयों से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ तथा आहवान करूंगा कि भविष्य में भी आप इसी प्रकार अपनी एकजुटता का परिचय देगें।
इस अवसर पर भीमताल से डा0 हरीश बिष्ट, डा0 दर्शन दानू, रवि कन्याल, दीपक भण्डारी, गोविन्द सिंह दानू, रेखा रावत, सुनीता महिमन कन्याल, निधि राणा, प्रदीप रमोला, नरेन्द्र राणा, प्रदीप थपलियाल, राजेन्द्र भण्डारी, भगवान पोखरियाल, धन सिंह धामी, बच्चन सिंह पंवार, विनीता रावत, मठुर चोहान, रणजीत नामधारी,हीरा रावत, विनीता फर्त्याल, आदि सहित प्रत्येक जनपद के ब्लाॅक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी       देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री...

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने...

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए राजधानी देहरादून स्थित...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here