17.2 C
Dehradun
spot_img

मुख्य अभियुक्त पूर्व मैं भी देह व्यापार के अपराध में नोएडा से दो बार गया है जेल  

Date:

Share:

 

मुख्य अभियुक्त पूर्व मैं भी देह व्यापार के अपराध में नोएडा से दो बार गया है जेल

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में होटल की आड़ में अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर एसएसपी द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी व नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए, गठित टीम द्वारा दिनांक 22.10.2024 को दून यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित होटल नेगी पैलेस पर आकस्मिक चेकिंग करते हुए देह व्यापार के कार्य मैं संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया व होटल से विभिन्न राज्यों हरियाणा उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल त्रिपुरा की 04 महिला पीड़िताओं को बरामद किया गया अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
मौके पर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ पर मुख्य अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नोएडा में देह व्यापार के अपराध में दो बार पूर्व जेल जा चुका है व विभिन्न राज्यों की महिलाओं को नौकरी व अच्छी तनख्वाह का लालच देकर यहां होटल में लाया है व देह व्यापार हेतु वेबसाइट पर फोन व मोबाइल के माध्यमों से ग्राहकों को संपर्क कर देह व्यापार का कार्य करता है अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर नैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,6,7 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है, पीड़ित महिलाओं को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1..संजू शाही पुत्र दल बहादुर शाही
निवासी गांव दैलेख नौलापुर थाना बुरी गांव जिला बदरिया नेपाल.
(मुख्य आरोपी)
2..आकाश गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता निवासी तबीला नर्सिंग होम बड़ी सब्जी मंडी धौलपुर राजस्थान (ब्रोकर)
3.. मोहम्मद अजकान उर्फ मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद इदरीश
निवासी गांव बसंतगंज पोस्ट बेवली बेवली रायबरेली उत्तर प्रदेश
*वांछित*
1. दीपक पुत्र राजवीर सिंह निवासी अशोक नगर नई दिल्ली । (होटल मालिक)
2. शोएब निवासी मेहुवाला थाना पटेलनगर देहरादून। (ब्रोकर)

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी देहरादून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने उत्तराखण्ड के दूरस्थ और दुर्गम पहाड़ी...

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश देहरादून। मानसून के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ...

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here