21.6 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आवास विकास परिषद की परिसंपत्तियों के निस्तारण का निर्णय लिया गया    

Date:

Share:

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आवास विकास परिषद की परिसंपत्तियों के निस्तारण का निर्णय लिया गया

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के मध्य अवशेष आस्तियों एवं दायित्वों के मामलों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन मामलों में दोनों राज्यों के बीच पिछली बैठक में सहमति बनी थी, उनमें से जिन मामलों में कार्यवाही गतिमान है, उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनका जल्द समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दोनों राज्यों के अवशेष आस्तियों एवं दायित्वों के मामले में जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे।

दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की पिछली बैठक के बाद जिला उधमसिंहनगर एवं हरिद्वार में स्थित जलाशयों /नहरों में वाटर स्पोर्टस की अनुमति दी जा चुकी है। सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा विद्युत बिलों के रूप में 57.87 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश मत्स्य निगम द्वारा उत्तराखण्ड मत्स्य पालन विकास अभिकरण को 3.98 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है। वन विकास निगम उत्तराखण्ड को दी जाने वाली देयताओं का आंशिक भुगतान किया गया है। परिवन निगम की अवशेष राशि का भुगतान किया गया जा चुका है। आवास विभाग के अन्तर्गत आवास विकास परिषद की परिसम्पत्तियों के निस्तारण का निर्णय हुआ है।

बैठक में मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन प्रमुख सचिव श्री आर. के सुधांशु, श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ. नीरज खेरवाल एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here