21.8 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लाडवा, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

Date:

Share:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लाडवा, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी जी ने हमेशा से लाडवा विधानसभा की सेवा की है। उनका सरल और सौम्य व्यवहार सबको प्रिय है। उन्होंने कहा आगामी 5 अक्टूबर को अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान करना है, जिससे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी को इस क्षेत्र से सर्वाधिक मतों से विजय बनाना है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी को ऊर्जा देने का काम निश्चित ही उनके क्षेत्र की जनता करेगी। वो दिन रात मेहनत कर हरियाणा की सेवा में लगे हुए हैं। लाडवा क्षेत्र का बेटा जनता के आशीर्वाद से पुनः हरियाणा की सेवा करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 10 सालों में हरियाणा सरकार ने राज्य को आगे बढ़ाने का काम किया है प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने जन जन के कल्याण के लिए कार्य हुआ है। 1.5 लाख नौजवानों को बिना भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरी देने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा चुनाव में एक ओर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री सैनी जी की विकास के विजन वाली जोड़ी है, तो दूसरी ओर जातिवाद परिवारवाद और भ्रष्टाचार की खाई बढाने वाली कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस के समय में हरियाणा में पर्ची और खर्ची सिस्टम चलता था। इन्होंने गरीबों की जमीन छीनकर बड़े बड़े पूंजीपतियों को देने का काम किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में दलितों और महिलाओं पर अत्याचार चरम पर था। भाजपा सरकार ने हरियाणा में ट्रांसफर और पोस्टिंग के खेल को खत्म कर दिया गया है। बीते 10 सालों में कांग्रेस को कहीं भी भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं मिला जिस कारण कांग्रेस के लोग जनता को ठगकर सत्ता में आने का ख्वाब देख रहे हैं। हरियाणा कुरुक्षेत्र की भूमि भी है, यहां की जनता भ्रष्टाचारी तनाशाह महिला विरोधी, दलित विरोधी लोगों को कभी सत्ता में नहीं आने देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी को प्रदेश के हर स्थान पर चुनावी सभा के लिए जाना पड़ रहा है। पर लाडवा की जनता ने उन्हें जीताकर उनका मनोबल बढ़ाना है। उन्होंने कहा कांग्रेस जहां सत्ता में आती है वहा तुष्टिकरण की बात करती है। ये लोग राम मंदिर और राम सेतु को काल्पनिक बताते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस बड़े-बड़े वादे कर रही है पर उनके वादे इन्हीं की तरह खोखले हैं।

इस अवसर पर श्रीमती सुमन, पूर्व सांसद श्री सत्यपाल सिंह, श्री विनय रौहेला, श्री सुशील राणा, ओमप्रकाश भट्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here