20.9 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री धामी ने कहा – “उत्तराखंड की महिलाएं परंपरा और नवाचार का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रही हैं, जो राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध बना रहा है”  

Date:

Share:

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा – “उत्तराखंड की महिलाएं परंपरा और नवाचार का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रही हैं, जो राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध बना रहा है”

 

“आज की नारी केवल घर की सीमा तक सीमित नहीं, बल्कि गांव, समाज और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली शक्ति बन चुकी है।” यह माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के वर्चुअल शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किए।

जनपद चंपावत में इस योजना के अंतर्गत सोमवार को जिला मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु स्टॉल लगाए गए। इनका वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने जनपद चंपावत समेत राज्य भर की महिलाओं की भूमिका की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने सभी माताओं-बहनों को आगामी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “नारी शक्ति के सहयोग के बिना कोई भी समाज या राज्य प्रगति नहीं कर सकता। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने श्रम, परिश्रम और समर्पण से समाज में आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन की वाहक बन रही हैं।”

*चंपावत की “माँ पूर्णागिरी” समूह से मुख्यमंत्री का संवाद*

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने “माँ पूर्णागिरी स्वयं सहायता समूह” की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी जोशी से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की। श्रीमती जोशी ने बताया कि समूह द्वारा पीरूल (चीड़ की पत्तियों) से तैयार की गई राखियों को न केवल स्थानीय बाजार में पसंद किया जा रहा है, बल्कि एसएसबी और आईटीबीपी जैसी सुरक्षा एजेंसियों से भी इनकी मांग मिल रही है।

इसके अतिरिक्त समूह के अन्य उत्पादों जैसे – आम कैंडी, आंवला कैंडी, मसाले, पनीर, छाछ, ऐपण कला की राखियाँ, व्हाइट हनी, तेजपात और अन्य स्थानीय कृषि उत्पादों की भी बाज़ार में अच्छी मांग है। उन्होंने बताया कि समूह की प्रत्येक सदस्य मासिक रूप से ₹7000 से ₹8000 तक की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।

*हस्तशिल्प, परंपरा और नवाचार का अद्भुत संगम*

इस आयोजन में लगाए गए स्टॉलों पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की भरपूर विविधता देखने को मिली। इन स्टॉलों में पीरूल की हस्तनिर्मित राखियाँ, ऐपण कला से सजे उपहार, मसाले, अचार, आंवला और आम की कैंडी, स्थानीय सब्जियाँ, फल, दालें, ऊनी वस्त्र, पारंपरिक टोकरियाँ व अन्य घरेलू उपयोगी वस्तुएँ प्रदर्शित की गईं।

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि “सशक्त बहना उत्सव योजना” के माध्यम से उन्हें न केवल अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला, बल्कि सीधे उपभोक्ताओं से जुड़कर उन्हें अपने उत्पाद की गुणवत्ता और मेहनत पर गर्व महसूस हो रहा है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ० जी.एस. खाती, जिला विकास अधिकारी श्री दिनेश सिंह दिगारी, सहायक परियोजना निदेशक श्रीमती विमी जोशी, खंड विकास अधिकारी चंपावत श्री अशोक अधिकारी, डीपीएम-रिप श्री शुभंकर कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री ध्रुव रावत, एडीआईओ-एनआईसी श्री अमित बूरा, जिला SWAN प्रभारी श्री हर्षित कुमार, श्री रजत पांडे एवं शुभम खर्कवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, समूहों की महिलाएं और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here