28.2 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री जनसंवाद में 70 वर्षीय वृद्धा की पेंशन स्वीकृत करने में लगा सिर्फ 10 मिनट  

Date:

Share:

मुख्यमंत्री जनसंवाद में 70 वर्षीय वृद्धा की पेंशन स्वीकृत करने में लगा सिर्फ 10 मिनट

 

*देहरादून, 26 मई, 2025 (सू.वि.)*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘सेवा और सुशासन’ के संकल्प के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनसंवाद (जनता दरबार) में सोमवार को एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला अपनी पीड़ा लेकर पहुँचीं। वृद्धा ने बताया कि उनके पति का देहांत तीन वर्ष पूर्व हो चुका है और उसके बाद उनके बच्चों ने भी उन्हें घर से अलग कर दिया। आर्थिक तंगी में एकाकी जीवन जी रही महिला को किसी ने सरकार द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी। इस पर उन्होंने एक व्यक्ति की सहायता से जिले में लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से मुख्यमंत्री जनसंवाद के तहत जिले में आयोजित होने वाले जनता दरबार में अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि यह पहली बार था जब वह किसी सरकारी मंच पर पहुंचीं और वह आश्चर्यचकित रह गईं जब उन्हें तुरंत समाधान मिल गया।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने वृद्धा की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी दीपंकर घिल्डियाल को निर्देशित किया कि महिला की वृद्धावस्था पेंशन तत्काल प्रभाव से स्वीकृत की जाए। समाज कल्याण अधिकारी ने महिला को जनसेवा केंद्र भेजने के स्थान पर ‘सारथी’ सेवा के माध्यम से सीधे समाज कल्याण विभाग भिजवाया, जहां निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए मात्र 10 मिनट में वृद्धा की पेंशन स्वीकृत कर दी गई। इसके साथ ही महिला को सुरक्षित उनके घर भी पहुँचाया गया।

प्रशासन द्वारा जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त आवेदन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए समाधान प्रदान किया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आमजन की शिकायतों और आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने हेतु जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम जनता और शासन के बीच प्रभावी संवाद एवं समस्या समाधान का एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक ज़रूरतमंदों तक सीधे पहुँच रहा है। ऐसे संवेदनशील और मानवीय प्रयासों के माध्यम से उत्तराखंड सरकार आमजन की आशाओं पर खरा उतरते हुए एक जनकल्याणकारी प्रशासन की मजबूत नींव रख रही है।

Subscribe to our magazine

━ more like this

सीएम धामी ने शहीद आंदोलनकारियों की स्मृतियों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए उनकी प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा की

सीएम धामी ने शहीद आंदोलनकारियों की स्मृतियों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए उनकी प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की मंजूरी पर जताई खुशी, युवाओं और मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की मंजूरी पर जताई खुशी, युवाओं और मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ     देहरादून। हरिद्वार में चिकित्सा शिक्षा...

शराब की दुकानों पर मनमानी नहीं चलेगी, धामी सरकार के सख्त रुख के बाद देहरादून में छापेमारी

शराब की दुकानों पर मनमानी नहीं चलेगी, धामी सरकार के सख्त रुख के बाद देहरादून में छापेमारी   शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और अनियमितताओं को...

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री धामी

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप...

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी देहरादून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने उत्तराखण्ड के दूरस्थ और दुर्गम पहाड़ी...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here