31.4 C
Dehradun
spot_img

मां सरयू का उद्गम स्थल हमारे उत्तराखंड में है एवं सरयू किनारे ही अयोध्या धाम में श्री राम विराजमान हैं

Date:

Share:

देवभूमि उत्तराखंड से भगवान श्री राम का भी विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगवान श्री राम को समर्पित रघुनाथ मंदिर एवं बागेश्वर जनपद में निर्मल बहती सरयू नदी है

मां सरयू का उद्गम स्थल हमारे उत्तराखंड में है एवं सरयू किनारे ही अयोध्या धाम में श्री राम विराजमान हैं

मुख्यमंत्री धामी ने पिपलेश्वर मंदिर, क्लेमेनटाउन देहरादून में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग करते हुए राम धुन- श्री राम, जय राम, जय जय राम का उद्घोष किया

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लंबे संघर्ष और इन्तजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना साकार होने जा रहा है

अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बनेंगे, हजारों साधु संतों राम भक्तों, सनातन प्रेमियों के बलिदान के उपरांत इस पुण्य दिन के हम सब साक्षी बनेंगे

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सबकी साधना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिपलेश्वर मंदिर, क्लेमेनटाउन देहरादून में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग करते हुए राम धुन- श्री राम, जय राम, जय जय राम का उद्घोष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे संघर्ष और इन्तजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना साकार होने जा रहा है। कल अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बनेंगे। हजारों साधु संतों राम भक्तों, सनातन प्रेमियों के बलिदान के उपरांत इस पुण्य दिन के हम सब साक्षी बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सबकी साधना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड से भगवान श्री राम का भी विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगवान श्री राम को समर्पित रघुनाथ मंदिर एवं बागेश्वर जनपद में निर्मल बहती सरयू नदी है। मां सरयू का उद्गम स्थल हमारे उत्तराखंड में है एवं सरयू किनारे ही अयोध्या धाम में श्री राम विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लोग राम भक्त भी हैं और राष्ट्र भक्त भी हैं। जब से राज्य में इस पखवाडे़ की शुरूआत हुई, तब से पूरा प्रदेश राममय हो गया है। प्रदेशभर में 14 जनवरी से अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य के अंदर सांस्कृतिक महोत्सव के तहत विभिन्न मंदिरों घाटों में सफाई अभियान एवं भजन कीर्तन चल रहे हैं। उन्होंने कहा प्रभु श्री राम की कृपा से ही उत्तराखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है। अयोध्या में भव्य और विशाल राम मंदिर दुनिया का बड़ा केन्द्र बनने जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक श्री विनोद चमोली, निवर्तमान मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, पार्षद श्री राकेश जुयाल, श्री ममराज अग्रवाल, श्री राजेश मित्तल एवं शोभायात्रा में प्रतिभाग कर रहे लोग मौजूद थे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कहा कि राज्य में जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन, नदी संरक्षण, वनीकरण, वन्यजीव संरक्षण और हरित ऊर्जा के...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कहा कि राज्य में जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन, नदी संरक्षण, वनीकरण, वन्यजीव संरक्षण और हरित ऊर्जा के...

मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री आवास परिसर...

चारधाम यात्रा को बना रहे हैं और अधिक सुगम , मुख्यमंत्री का फोकस—सुरक्षित और सुखद चारधाम यात्रा

  चारधाम यात्रा को बना रहे हैं और अधिक सुगम , मुख्यमंत्री का फोकस—सुरक्षित और सुखद चारधाम यात्रा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून...

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here