22.2 C
Dehradun
spot_img

महेंद्र भट्ट बोले अपनी हार से बौखलाई कांग्रेस , नैनीताल में उनके गुंडो ने किया भाजपा कार्यकर्ता पर हमला  

Date:

Share:

 

महेंद्र भट्ट बोले अपनी हार से बौखलाई कांग्रेस , नैनीताल में उनके गुंडो ने किया भाजपा कार्यकर्ता पर हमला

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नैनीताल मे शांतिपूर्ण मतदान मे व्यवधान उत्पन्न करने के लिए उग्र वातावरण बनाना चाहती है और इसका नजारा आज जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान दिख गया है। उन्होंने घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ मारपीट की गयी और गुंडागर्दी की गयी। नेता प्रतिपक्ष और वहाँ के विधायक ऐसा वातावरण बना रहे थे उन्हे जवाब देना चाहिए। आखिरकार उनके हाथ मे 15 निर्वाचित सदस्यों के प्रमाण पत्र कैसे हाथ मे आये, क्योकि वह मतदाताओं के हाथ रहने चाहिए थे।

भट्ट ने कहा कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनावों में जीत का दावा करने वाली कांग्रेस, नतीजे आने से पहले ही ऐसे पीछे हट गई मानो मैदान में आई ही न हो। जिला पंचायत की 12 सीटों में से सिर्फ 4 पर और ब्लॉक प्रमुख के 89 पदों में से सिर्फ 7 पर उम्मीदवार उतारना… ये किस तरह का चुनावी जोश है? बाक़ी जगह पर हार-जीत तो भाजपा और निर्दलीयों के बीच ही होनी है, कांग्रेस का नाम-ओ-निशान भी नहीं।

इसके बाद भी कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भाजपा दल-बल का इस्तेमाल कर रही है। अब भला, जब आप खुद दौड़ में उतरे ही नहीं तो भाजपा पर आरोप लगाना थोड़ा अजीब नहीं लगता? ये तो वैसा हुआ जैसे मैच शुरू होने से पहले ही पवेलियन लौट आना और फिर कहना हमारी हार इसलिए हुई क्योंकि सामने वाली टीम ज़्यादा खेल रही थी।”

असल में, सीएम धामी के विकास कार्यों से घबराई कांग्रेस को शायद पहले ही पता था कि जनता के फैसले का सामना करना मुश्किल होगा। इसलिए मैदान छोड़कर अब दूर से तीर चलाने की कोशिश हो रही है। लेकिन सच यही है कि तीर भी बोझिल हैं और निशाना भी धुंधला हो गया है।

Subscribe to our magazine

━ more like this

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here