34.2 C
Dehradun
spot_img

महाराज ने कहा झूठ बोल रहे हैं पंचायत संगठन के संयोजक

Date:

Share:

महाराज ने पंचायत संगठन के आरोपों को किया खारिज

महाराज ने कहा झूठ बोल रहे हैं पंचायत संगठन के संयोजक

देहरादून। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन द्वारा नौ सितंबर को उनके सरकारी आवास घेराव को राजनीति से प्रेरित बताते हुए संगठन के प्रदेश संयोजक पर आरोप लगाया है कि वह उनके विरुद्ध झूठा और भ्रामक प्रचार कर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के संयोजक जगत मर्तोलिया का यह कहना कि मुख्यमंत्री ने पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने जाने के लिए रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी उन्हें दी थी। सरासर झूठा और उनके विरुद्ध भ्रामक प्रचार के अलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री के साथ जो बैठक हुई थी उसमें संगठन की ओर से कहा गया था कि कोरोना कल के अंदर झारखंड में पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाया गया इसलिए उत्तराखंड में भी कार्यकाल बढ़ाया जाए। वार्ता के दौरान स्पष्ट रूप से संगठन के लोगों को बताया गया कि वहां कोरोना काल के बीच पंचायत चुनाव आ गये थे इसलिए उनका कार्यकाल बढ़ाया गया। जबकि हमारे यहां कोरोना काल समाप्त हो चुका है। इसलिए संवैधानिक बाध्यता है कि समय पर त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव करा लिए जाएं। इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए लॉर्ड डिपार्टमेंट से परीक्षण करवाने की बात कह कर उसे विधि विभाग को भेज दिया था और कहा था कि परीक्षण के बाद ही इस पर विचार किया जायेगा। जहां तक पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने की बात है तो ऐसी कोई भी बात नहीं हुई थी।

पंचायतीराज मंत्री श्री महाराज ने कहा कि मेरे विरुद्ध संगठन के संयोजक के द्वारा जो भ्रामक प्रचार किया जा रहा है वह मनगढ़ंत झूठा और राजनीति से प्रेरित है। पंचायत संगठन द्वारा कार्यकाल बढ़ाने की जो भी मांग है उस पर परीक्षण रिपोर्ट और संविधान के अनुरूप ही विचार किया जाएगा।

Subscribe to our magazine

━ more like this

कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सीएम धामी ने पीएम मोदी के नाम पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर राष्ट्र की खुशहाली की प्रार्थना की

कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सीएम धामी ने पीएम मोदी के नाम पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर राष्ट्र की खुशहाली की प्रार्थना की   भगवान...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और...

संसद में ऐतिहासिक मौका गंवाकर विपक्ष ने किया अन्याय,मोदी का विजन—नारी शक्ति बनेगी देश की ताकत: धामी

  संसद में ऐतिहासिक मौका गंवाकर विपक्ष ने किया अन्याय,मोदी का विजन—नारी शक्ति बनेगी देश की ताकत: धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मीटिंग छोड़ी, जनता चुनी: हेल्पलाइन शिकायत पर सीधे मैदान में उतरे धामी

  मीटिंग छोड़ी, जनता चुनी: हेल्पलाइन शिकायत पर सीधे मैदान में उतरे धामी सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी समाप्त हुई थी और अगली बारी थी...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here