25.2 C
Dehradun
spot_img

मंत्री गणेश जोशी ने सुगंध पौध केन्द्र द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद भी मुख्यमंत्री को भेंट किए    

Date:

Share:

 

मंत्री गणेश जोशी ने सुगंध पौध केन्द्र द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद भी मुख्यमंत्री को भेंट किए

 

उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं हाउस ऑफ हिमालयस के उत्पाद भेंट किए। काबीना मंत्री ने मुख्यमंत्री को देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन का अनुरोध किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उत्राखण्ड में सिजनल फलों के अधिक उत्पादन के दृष्टिगत नई दिल्ली में कोल्ड स्टोरेज के लिए स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

इस दौरान उत्तराखण्ड सरकार द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हाउस ऑफ हिमालयस उत्पादों की जानकारी दी और मुख्यमंत्री को राज्य के पर्वतीय उत्पादों से जुड़ी हस्तशिल्प एवं जैविक वस्तुओं के प्रचार-प्रसार से अवगत कराया। उन्होंने सुगंध पौध केन्द्र द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद भी मुख्यमंत्री को भेंट किए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्री गणेश जोशी को उत्तराखण्ड में महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के इस सराहनीय प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं।

Subscribe to our magazine

━ more like this

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी 

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here