26.1 C
Dehradun
spot_img

मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विश्वास जताते हुए कहा जनपद चमोली में आर्मी पब्लिक विद्यालय स्वीकृत करने पर उत्तराखण्ड सैनिक कल्याण विभाग भूमि आवंटन एवं अवस्थापना विकास के लिए अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करेगा.

Date:

Share:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कर यह महत्वपूर्ण अनुरोध किया

मंत्री जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से किया चमोली में सैनिक स्कूल के निर्माण का किया अनुरोध, मिला रक्षा मंत्री का सकारात्मक आश्वासन, शीघ्र होंगी आवश्यक कारवाई

सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से किया चमोली में सैनिक स्कूल के निर्माण का अनुरोध

मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विश्वास जताते हुए कहा जनपद चमोली में आर्मी पब्लिक विद्यालय स्वीकृत करने पर उत्तराखण्ड सैनिक कल्याण विभाग भूमि आवंटन एवं अवस्थापना विकास के लिए अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करेगा.

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उत्तराखण्ड के सीमान्त जनपद चमोली में सैनिक स्कूल के निर्माण का अनुरोध किया गया।

चमोली जिला एक सीमान्त होने के साथ साथ सैनिक बाहुल्य जनपद है
यहां सैनिक स्कूल के निर्माण का अनुरोध मंत्री जोशी ने रक्षा मंत्री से किया

सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उत्तराखण्ड के सीमान्त जनपद चमोली में सैनिक स्कूल के निर्माण का अनुरोध किया गया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराते हुए कहा कि राज्य का जनपद चमोली एक सीमान्त होने के साथ साथ सैनिक बाहुल्य जनपद है उन्होंने कहा सैनिक के रूप में राष्ट्र सेवा का जज्बा यहाँ के लोगों में कूट-कूट कर भरा है। यही कारण है कि यहाँ सैनिक एवं पूर्व सैनिक अपने बच्चों को सैनिक परिवेश के स्कूलों में प्रवेश के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। उन्होंने कहा सीमान्त जनपद चमोली एवं निकटतम् क्षेत्र में कोई भी सैनिक स्कूल/आर्मी पब्लिक स्कूल संचालित नहीं है। यहाँ के पूर्व सैनिकों द्वारा कई वर्षो से मांग की जाती आ रही है, कि जनपद चमोली में भी जनपद पिथौरागढ़ स्थित जनरल बी०सी० जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल की भाँति ही एक आर्मी पब्लिक स्कूल संचालित / स्वीकृत हो सके, जो देश के प्रथम सी०डी०एस० जनरल बिपिन रावत के नाम से संचालित हो। ताकि इस पहाड़ी क्षेत्र से सैनिकों / पूर्व सैनिकों एंव उनके परिवारों का अन्य क्षेत्रों में उत्तराखण्ड की मुख्य समस्याओं में एक पलायन करने लिए मजबूर न हो सके।
मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विश्वास जताते हुए कहा जनपद चमोली में आर्मी पब्लिक विद्यालय स्वीकृत करने पर उत्तराखण्ड सैनिक कल्याण विभाग भूमि आवंटन एवं अवस्थापना विकास के लिए अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करेगा। मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उत्तराखण्ड के सीमान्त जनपद चमोली के पूर्व सैनिकों की बहुप्रतिक्षित मॉग जनपद चमोली में भी जनरल बी०सी० जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल की भाँति ही एक आर्मी पब्लिक स्कूल स्वीकृत/ स्थापित करने का अनुरोध किया गया। जिसपर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामले में शीघ्र आवश्यक कारवाई का भरोसा दिलाया।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी...

धामी का स्पष्ट संदेश: जनसेवा में लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत का होगा समयबद्ध समाधान

धामी का स्पष्ट संदेश: जनसेवा में लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत का होगा समयबद्ध समाधान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 488 एकल महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये

धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 488 एकल महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here