19.7 C
Dehradun
spot_img

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का विषय है

Date:

Share:

 

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का विषय है

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास पर जनपद चमोली के देवाल ब्लॉक स्थित मुन्दोली गांव के पूर्व सैनिक नायक कलम सिंह बिष्ट (50 वर्ष) को ओमान में आयोजित 120 किलोमीटर अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। मंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मान दिया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट की यह उपलब्धि न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की प्रतिभा, अनुशासन और संकल्प देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि ओमान में 11 से 13 दिसम्बर 2025 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में 68 देशों के धावकों ने प्रतिभाग किया था। इस कठिन प्रतियोगिता में 120 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ पूरी कर पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर रिटायर्ड कर्नल ईश्वर सिंह फर्स्वाण, कैप्टन विशन सिंह दत्त कुनियाल, हवलदार खिलाफ सिंह बिष्ट, सूबेदार नरेंद्र सिंह, भरत सिंह राणा, धर्म सिंह, सुंदर सिंह, प्रधान दर्शन सिंह, कुशाल शाह, रघुवीर सिंह, कैप्टन वीरेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, सुंदर सिंह, हीरा फर्स्वाण सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here