28.1 C
Dehradun
spot_img

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गढ़वाल सभा के प्रतिनिधियों की मांग के अनुरुप मुख्यमंत्री धामी द्वारा घोषणा की गयी है और वित्तीय सहयोग के तौर पर एमडीडीए द्वारा भवन निर्माण करवाया जाऐगा  

Date:

Share:

 

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गढ़वाल सभा के प्रतिनिधियों की मांग के अनुरुप मुख्यमंत्री धामी द्वारा घोषणा की गयी है और वित्तीय सहयोग के तौर पर एमडीडीए द्वारा भवन निर्माण करवाया जाऐगा

प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में पर्यटन विभाग एवं पेयजल निगम के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यो की समीक्षा की। जिसमें प्रमुख रुप से गढ़ी कैंट सीवर योजना में एसटीपी निर्माण के लिए अनापत्ति, मसूरी में गढ़वाल सभा भवन के लिए भूमि आवंटन जैसे प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा हुई।

काबीना मंत्री ने कहा कि गढ़ी कैंट सीवर योजना मसूरी विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है और एसटीपी निर्माण के लिए अनापत्ति जारी की जाए ताकि योजना का धरातल पर कार्य प्रारम्भ हो सके। इसी प्रकार, मसूरी में गढ़वाल सभा भवन निर्माण के लिए दो करोड़ की धनराशि दिये जाने की घोषणा के क्रम में कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को भूमि तलाशने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गढ़वाल सभा के प्रतिनिधियों की मांग के अनुरुप मुख्यमंत्री धामी द्वारा घोषणा की गयी है और वित्तीय सहयोग के तौर पर एमडीडीए द्वारा भवन निर्माण करवाया जाऐगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को दोनों प्रकरणों पर तत्काल सकारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बैठक में पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल, पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान, एसई मिशा सिन्हा, मसूरी नगरपालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मनमोहन सिंह मल्ल, विष्णु प्रसाद गुप्ता सहित कई अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी, जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी, जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here