19.7 C
Dehradun
spot_img

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्य, विशेष रूप से रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य, शीघ्रता से पूर्ण किए जाएं    

Date:

Share:

 

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्य, विशेष रूप से रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य, शीघ्रता से पूर्ण किए जाएं

 


सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्य, विशेष रूप से रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य, शीघ्रता से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम का निर्माण उत्तराखंड के वीर सैनिकों की अमर गाथा और उनके बलिदान को समर्पित है, इसलिए हर कार्य में गुणवत्ता और भव्यता का विशेष ध्यान रखा जाए।

मंत्री जोशी ने यह भी निर्देशित किया कि सैन्य धाम के लोकार्पण से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि यह धाम प्रदेश के साथ ही देश के हर नागरिक में देशभक्ति और सम्मान की भावना जागृत करेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सैन्य धाम प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा।

बैठक के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आगामी माह में हल्द्वानी में (प्रस्तावित) पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में भी चर्चा की और अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, एमडी उपनल ब्रिगेडियर (सेनि) जे.एन.एस., परियोजना निदेशक रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here