23.9 C
Dehradun
spot_img

बुजुर्ग एवं दिव्यांगों की मदद के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर तत्परता से तैनात है सारथी’’  

Date:

Share:

 

बुजुर्ग एवं दिव्यांगों की मदद के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर तत्परता से तैनात है सारथी’’

 

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने सोमवार को बुजुर्ग एवं दिव्यांग जनों की सहायतार्थ वाहन ‘‘सारथी’’ का लाभार्थी दिव्यांग महिला को गंतव्य तक पंहुचाकर विधिवत् शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने दिव्यांग महिला नीता रानी जो बालवाड़ी में बस्तियों के बच्चों को साक्षर कर मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है को बालवाड़ी निर्माण हेतु 1 लाख रू0 सहायता चैक दिया। और उनसे उइस कार्य को और अधिक वृहद्स्तर पर करने की अपेक्षा की।
आपको बता दें जनता दर्शन/जनता दरबार तथा अन्य कार्य दिवसों में अपनी फरियाद लेकर आने वाले बुजुर्ग एवं दिव्यांग फरियादियों जिनकी शिकायत पुलिस, विकासभवन तथा अन्य कार्यालयों से निस्तारण किया जाना है के लिए परिवहन तथा गंतव्य स्थल तक पंहुचाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा नए इलैक्ट्रिक वाहन का क्रय किया गया है, जिसे ‘‘सारथी’’ नाम दिया गया है. जो अब कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार पर खड़ा है। बता दें इससे पहले डीएम द्वारा कलेक्टेªट के वाहन से फरियादियों को गंतव्य स्थल तक छुड़वाया जाता था अब इसके लिए डेडिकेटेड वाहन ‘‘सारथी’’ तैनात किया गया है, जिसमें बुजुर्ग एवं दिव्यांग फरियादियों की सहायतार्थ स्टॉफ भी है।
वहीं विगत सप्ताह आयोजित जनता दर्शन/जनता दरबार प्रेमनगर निवासी दिव्यांग महिला नीतू रानी ने अपने अनुरोध में डीएम को बताया था कि वह 18 वर्षों से झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को शिक्षित कर रही है तथा अब तक 2500 बच्चों को शिक्षित कर चुकी हैं। प्रेमनगर में बांस से बनी बालवाड़ी के मरम्मत हेतु रू0 60 हजार की आर्थिक सहायता का अनुरोध किया जिस डीएम ने मौके पर सीएसआर फंड से रू0 1 लाख की स्वीकृति दी थी, आज महिला को डीएम ने 01 लाख का चैक दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु हरसंभव सहायता की जाएगी।
आज जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में 103 शिकायत प्राप्त हुई,जिनमें राजस्व, एमडीडीए, नगर निगम, लोनिवि, बाल विकास, पुलिस, आदि सम्बन्धित विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन शिकायतों पर त्वरित निस्तारण संभव है ऐसी शिकायतों को अधिकारी त्वरित निस्तारित करें तथा जिन शिकायतों पर जांच में समय लग रहा है उन पर शिकायतकर्ता को सूचित करें। फरियादियों को बार-बार न लगाने पड़े

Subscribe to our magazine

━ more like this

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी       देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here