23.5 C
Dehradun
spot_img

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय के अवसर पर सबको बधाई दी है

Date:

Share:

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुलेंगे.. बोलो जय बद्री विशाल…

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुलेंगे,नरेंद्रनगर (टिहरी) स्थित राजदरबार में हुई कपाट खुलने की तिथि घोषित

मंदिर समिति आगामी बजट में यात्री सुविधाओं हेतु पर्याप्त बजट प्रावधान करेगी:बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय के अवसर पर सबको बधाई दी है

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होते ही यात्रा की तैयारियों शुरू कर दी गयी है

नरेंद्रनगर( टिहरी: 14 फरवरी।विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 12 मई कोे प्रात: 6 बजे खुलेंगे।आज बसंत पंचमी को राजदरबार नरेंद्र नगर में आयोजित धार्मिक समारोह में पूजा-अर्चना तथा पंचांग गणना के पश्चात विधि-विधान से यात्रा वर्ष 2024 के लिए कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की गयी जबकि तेल-कलश यात्रा की भी तिथि 25 अप्रैल को तय हुई।इस दौरान राजमहल में कई विशिष्टजन एव बड़ी संखा में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

टिहरी राजदरबार नरेंद्रनगर में आज प्रातः से कपाट खुलने की तिथि घोषित करने के लिए कार्यक्रम शुरू हआ महाराजा मनुजयेंद्र शाह,सांसद रानी माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर(बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय, राजकुमारी शिरजा शाह की उपथिति में पंचांग गणना पश्चात राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने तिथि तय कर महाराजा के सम्मुख रखी तत्पश्चात महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने कपाट खुलने की तिथि की विधिवत घोषणा की इस दौरान राजमहल परिसर जय बदरी विशाल के उद्घोष से गूंज उठा

इससे पहले श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी- सदस्यों ने तेल कलश राजदरबार के सुपुर्द किया। इसी कलश में राजमहल से तिलों का तेल पिरोकर 25 अप्रैल तेलकलश यात्रा राजमहल से शुरू होकर कपाट खुलने की तिथि पर भगवान बदरीविशाल के अभिषेक हेतु श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।

इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होते ही यात्रा की तैयारियों शुरू कर दी गयी है। मंदिर समिति आगामी बजट में यात्री सुविधाओं हेतु पर्याप्त बजट प्रावधान करेगी।उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय के अवसर पर सबको बधाई दी है।

कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर मुकुंदानंद महाराज डिमरी पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी,मंदिर समिति सदस्य वीरेंद्र असवाल, श्रीनिवास पोस्ती, पुष्कर जोशी भास्कर डिमरी,राजपाल जड़धारी, हरीश डिमरी, विनोद डिमरी,सुरेश डिमरी, मुख्यकार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, अनुसचिव धर्मस्व रमेश रावत,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल,मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, माधव नौटियाल, संजय डिमरी, ज्योतिष डिमरी आदि मौजूद रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

धामी सरकार का रोजगार मिशन जारी, 34 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के बाद अब 2477 नई भर्तियों की तैयारी

धामी सरकार का रोजगार मिशन जारी, 34 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के बाद अब 2477 नई भर्तियों की तैयारी विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर...

धामी सरकार की सशक्त व्यवस्था: शिवभक्तों की सुरक्षा, सेवा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता, अनुशासित कांवड़ यात्रा का दिया संदेश

धामी सरकार की सशक्त व्यवस्था: शिवभक्तों की सुरक्षा, सेवा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता, अनुशासित कांवड़ यात्रा का दिया संदेश धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा...

आपदा से प्रभावित खैनूरी के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री धामी ने दी राहत, सड़क बहाली को बनाया सर्वोच्च प्राथमिकता

आपदा से प्रभावित खैनूरी के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री धामी ने दी राहत, सड़क बहाली को बनाया सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं दायित्वधारी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं दायित्वधारी देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक...

मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here