28.2 C
Dehradun
spot_img

बीआरओ द्वारा उत्तराखण्ड में 5 एयरफील्ड गूंजी, कालसी, टनकपुर, घनसाली और नाविढ़ांग को विकसित करने की योजना बनाई जा रही है  

Date:

Share:

मुख्यमंत्री धामी से सचिवालय में बी.आर.ओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल श्री रघु श्रीनिवासन ने भेंट की..

बीआरओ द्वारा उत्तराखण्ड में 5 एयरफील्ड गूंजी, कालसी, टनकपुर, घनसाली और नाविढ़ांग को विकसित करने की योजना बनाई जा रही है

बी.आर.ओ. द्वारा राज्य में किये जा रहे कार्यों में तेजी लाने के लिए धामी सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जायेगा

पिथौरागढ़ में बनाई जा रही बलुआकोट से तवाघाट और लिपुलेख से जोलिंगकोंग सड़क मार्ग की कार्यवाही के बारे में बी.आर.ओ के महानिदेशक मे मुख्यमंत्री को जानकारी दी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आने वाले समय में आदि कैलास और पार्वतीकुंड आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी

राज्य में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि की संभावनाओं को दृष्टिगत धामी सरकार आगामी 50 सालों की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में बी.आर.ओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल श्री रघु श्रीनिवासन ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बीआरओ द्वारा पिथौरागढ़ में बनाई जा रही बलुआकोट से तवाघाट और लिपुलेख से जोलिंगकोंग सड़क मार्ग की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में आदि कैलास और पार्वतीकुंड आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। राज्य में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि की संभावनाओं को दृष्टिगत राज्य सरकार आगामी 50 सालों की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बी.आर.ओ. द्वारा राज्य में किये जा रहे कार्यों में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जायेगा

महानिदेशक बी.आर.ओ. श्री रघु श्रीनिवासन ने कहा कि बीआरओ द्वारा उत्तराखण्ड में 5 एयरफील्ड गूंजी, कालसी, टनकपुर, घनसाली और नाविढ़ांग को विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी अनुरोध किया कि जोशीमठ से औली सड़क मार्ग जिसकी लम्बाई 13.40 कि.मी. है उसके 2.25 कि.मी. पर भारतीय सेना द्वारा रख रखाव किया जा रहा है। उन्होंने सामरिक महत्व के इस मार्ग के अवशेष भाग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य लोक निर्माण के स्थान पर बी.आर.ओ. को हस्तांतरित कर दिया जाय। इसी प्रकार जोशीमठ के बडगांव के हनुमान शिला से औली के लिये 15 कि.मी. वैकल्पिक मार्ग के निर्माण को भी बी.आर.ओ. को सौंपा जाए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी, चीफ इन्जीनियर लोक निर्माण विभाग दीपक कुमार यादव एवं बी.आर.ओ. के अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी 

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here