18.2 C
Dehradun
spot_img

बाजपुर में रू 340.30 लाख की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया..

Date:

Share:

बाजपुर में रू 340.30 लाख की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया..

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बाजपुर के ग्राम हरिपुरा हरसान के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुँचने पर मंत्री गणेश जोशी का फूल मालाओं, पुष्पगुच्छ से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने 312.38 लाख की लागत से 18 कार्यों का शिलान्यास एवं 27.92 लाख की लागत से 7 कार्यों का लोकार्पण किया। कुल 3 करोड़ 40 लाख 30 हजार की लागत से 25 कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण किया।
सरकार में कृषि मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रभारी मंत्री होने के कारण मेरा प्रयास रहता है कि सबके हितों के लिए कार्य करूँ। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। आज देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की चिंता करते हुए 10 करोड़ से अधिक लोगों को उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत गैस-चुल्हा वितरण करने का कार्य देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। 10 करोड़ से अधिक इज्जत घर (शौचालय) बनाने का कार्य मोदी सरकार के द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से देश में निर्धन/जरूरतमंद लोगों को उनका अपना घर देने का कार्य देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चाहे वह दिल्ली की हो या प्रदेश की दोनों जनहित के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि 2025 तक प्रदेश में एक लाख बहनों को लखपति दीदी योजना के माध्यम से लखपति बनाना हैं। मंत्री ने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा प्रदेश धामी सरकार सरली करण समाधान और निस्तारण के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने बाजपुर के लोगों की समस्या भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को उसके निराकरण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उत्तराखंड बीज प्रमाणीकरण एजेंसी के अध्यक्ष बलराज पासी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा उमा जोशी, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नफील जमील, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, कृषि अधिकारी अजय कुमार वर्मा, तहसीलदार अक्षय भट्ट आदि मौजूद थे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी देहरादून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने उत्तराखण्ड के दूरस्थ और दुर्गम पहाड़ी...

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश देहरादून। मानसून के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ...

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here