24.2 C
Dehradun
spot_img

बधाई उत्तराखड़ : देहरादून से अयोध्या अमृतसर और वाराणसी के लिए हवाई सेवा

Date:

Share:

बधाई उत्तराखड़ : देहरादून से अयोध्या अमृतसर और वाराणसी के लिए हवाई सेवा

6 मार्च को होगा तीनों सेवाओं का शुभारंभ,देहरादून से अयोध्या अमृतसर और वाराणसी के लिए हवाई सेवा

बधाई उत्तराखंड वाराणसी के लिए वाया पंतनगर उड़ान भरेगा विमान

मुख्यमंत्री धामी इन तीनों सेवाओं के लिए लंबे समय थे प्रयासरत , देहरादून से अयोध्या अमृतसर और वाराणसी के लिए हवाई सेवा

मुख्यमंत्री धामी ने तीनों सेवाओं की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री मोदी और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रयास रंग लाया है। देहरादून से देश के तीन प्रमुख शहरों अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवा को केंद्र की मंजूरी मिल गई है।

देवभूमि की यात्रा पर आने वालो को बधाई,तीर्थयात्री भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे, धन्यवाद मोदी धामी की सरकार को

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रयास रंग लाया है। देहरादून से देश के तीन प्रमुख शहरों अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवा को केंद्र की मंजूरी मिल गई है। तीनों सेवाओं का छह मार्च को शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री धामी ने तीनों सेवाओं की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार प्रकट किया है।

उद्घाटन दिवस पर देहरादून से अयोध्या के लिए विमान सुबह 9-40 बजे उड़ान भरेगा और पूर्वाह्न 11-30 बजे अयोध्या पहुंचेगा। उसी दिन अयोध्या से दोपहर 12-15 बजे उड़ान भरकर दोपहर 01-55 बजे देहरादून पहुंचेगा।

देहरादून-अमृतसर हवाई सेवा का विमान दोपहर 12 बजे अमृतसर से उड़ान भरेगा और दोपहर 01-10 बजे देहरादून पहुंचेगा। इसी प्रकार देहरादून से दोपहर 1-35 बजे अमृतसर के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 2-45 बजे अमृतसर पहुंचेगा।

वाराणसी के लिए वाया पंतनगर हवाई सेवा भी 6 मार्च से शुरू हो रही है। यात्री विमान प्रातः 9-50 बजे देहरादून से पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और 10-35 बजे पंतनगर पहुंचेगा। इसी प्रकार पंतनगर से 11-15 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर एक बजे वाराणसी में उतरेगा। वाराणसी से विमान दोपहर 1.40 बजे पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और अपराह्न 3-25 बजे पंतनगर पहुंचेगा। पंतनगर से विमान अपराह्न 3-50 बजे उड़ान भरेगा और शाम 4-35 बजे देहरादून पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री धामी तीनों स्थानों के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने से पूर्व उन्होंने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध करने के साथ ही पत्र भी लिखा था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि देहरादून से अभी अयोध्या के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध नहीं है। श्रीरामलला के दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, अयोध्या से देवभूमि के लिए हवाई सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को उत्तराखंड की यात्रा में भी सुविधा होगी। इसी प्रकार देवभूमि की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने...

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए राजधानी देहरादून स्थित...

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश...

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर...

धामी सरकार का रोजगार मिशन जारी, 34 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के बाद अब 2477 नई भर्तियों की तैयारी

धामी सरकार का रोजगार मिशन जारी, 34 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के बाद अब 2477 नई भर्तियों की तैयारी विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here