25.2 C
Dehradun
spot_img

बद्रीश झील का नए रूप में सौंदर्यकरण एवं अस्पताल के विस्तारीकरण का कार्य जारी है।

Date:

Share:

मुख्यमंत्री धामी ने पीपलकोटी, चमोली में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

राजेन्द्र भण्डारी ने भाजपा की सदस्यता लेकर विकास के रास्ते को चुना है : मुख्यमंत्री

कांग्रेस ने देवभूमि की जनता के साथ किया धोखा : सीएम

हिंदू ना कभी हिंसक था, न है और ना कभी होंगे :धामी

प्रदेश के विकास और देवभूमि के स्वाभिमान को बनाए रखने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट डालन जरूरी:धामी

प्रधानमंत्री मोदी ने चमोली यात्रा के दौरान चमोली के माणा गांव को देश का पहला गांव बताया

आज हर सीमांत क्षेत्र में बसा गांव भारत का पहला गांव कहलाता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चार धाम यात्रा हेतु ऑल वेदर रोड का निर्माण हुआ है।

बद्रीनाथ मास्टर प्लान का कार्य पूर्ण होने पर विश्व के मानचित्रपर भव्य और दिव्य बद्रीनाथ के रूप में आएगा।

हेमकुंड साहिब यात्रा और केदारनाथ के लिए रोप वे कार्य का शिलान्यास हो गया है।

बद्रीनाथ धाम को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।

बद्रीश झील का नए रूप में सौंदर्यकरण एवं अस्पताल के विस्तारीकरण का कार्य जारी है।

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। विंदघाट से घांघरिया तक रोप-वे, औली से गौरसों तक रोप-वे को स्वीकृति हो गई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि के साथ धोखे और पाप कए हैं। इनके हर पाप की सजा जनता को वोट से देना होगा।

लोकसभा चुनाव में 99 सीट जीतने के बाद कांग्रेस हिंदुओं को नीचा दिखाने का काम कर रही है।

हिंदू ना कभी हिंसक था, न है और ना कभी होगा। हमारी संस्कृति पूरी दुनिया को एक परिवार मानती है

कांग्रेस ने उत्तराखंड को हमेशा लूटा है। उन्होंने प्रदेश के विकास और देवभूमि के स्वाभिमान को बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के पक्ष में वोट डालन की अपील की

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पीपलकोटी, चमोली में बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने बद्री विशाल की पुण्यभूमि को नमन करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने क्षेत्र की जनता और विकास के लिए हमेशा काम किया है। भंडारी क्षेत्र वासियों के लिए समर्पित भाव से काम करते हैं। क्षेत्र का विकास आगे भी जारी रहे इसके लिए भाजपा प्रत्याशी श्री राजेन्द्र भण्डारी जी को जीताना जरूरी। राजेन्द्र भण्डारी जी भाजपा की सदस्यता लेकर विकास के रास्ते को चुना है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से कार्य हो रहा हैं। कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गई है। CAA कानून लागू किया गया। देश से तीन तलाक को खत्म कर दिया गया है। मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना पुरा हुआ है। मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की नई पहचान स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने चमोली यात्रा के दौरान चमोली के माणा गांव को देश का पहला गांव बताया। आज हर सीमांत क्षेत्र में बसा गांव भारत का पहला गांव कहलाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चार धाम यात्रा हेतु ऑल वेदर रोड का निर्माण हुआ है। बद्रीनाथ मास्टर प्लान का कार्य पूर्ण होने पर विश्व के मानचित्रपर भव्य और दिव्य बद्रीनाथ के रूप में आएगा। हेमकुंड साहिब यात्रा और केदारनाथ के लिए रोप वे कार्य का शिलान्यास हो गया है। जोशीमठ रिकवरी और रिकंस्ट्रक्शन हेतु 1658 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है। बद्रीनाथ धाम को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। बद्रीश झील का नए रूप में सौंदर्यकरण एवं अस्पताल के विस्तारीकरण का कार्य जारी है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। विंदघाट से घांघरिया तक रोप-वे, औली से गौरसों तक रोप-वे को स्वीकृति हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि के साथ धोखे और पाप कए हैं। इनके हर पाप की सजा जनता को वोट से देना होगा। लोकसभा चुनाव में 99 सीट जीतने के बाद कांग्रेस हिंदुओं को नीचा दिखाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा हिंदू ना कभी हिंसक था, न है और ना कभी होगा। हमारी संस्कृति पूरी दुनिया को एक परिवार मानती है। कांग्रेस ने उत्तराखंड को हमेशा लूटा है। उन्होंने प्रदेश के विकास और देवभूमि के स्वाभिमान को बनाए रखने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट डालन की अपील की।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी श्री राजेंद्र भण्डारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधायक भोपाल राम टम्टा, श्री चंडी प्रसाद भट्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री...

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने...

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए राजधानी देहरादून स्थित...

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश...

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here