27.2 C
Dehradun
spot_img

प्राइवेट स्कूलों की तरह ही सभी सुविधाएं सरकारी स्कूलों में लाने का का संकल्प है इसी कड़ी में यहां पर स्मार्ट क्लास के उपकरण दिए गये: नेहा जोशी

Date:

Share:

राजकीय इंटर कालेज बुरांसखंडा को स्मार्ट क्लास के उपकरण नेहा जोशी ने वितरित किये पढ़े पूरी ख़बर…

प्राइवेट स्कूलों की तरह ही सभी सुविधाएं सरकारी स्कूलों में लाने का का संकल्प है इसी कड़ी में यहां पर स्मार्ट क्लास के उपकरण दिए गये: नेहा जोशी

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने उत्तराखंड फर्स्ट अभियान के तहत नोटबुक वितरण एवं बच्चों के स्मार्ट क्लासेस के लिए कंप्यूटर सहित अन्य डिजिटल उपकरण भेंट किए

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने बच्चों के स्मार्ट क्लासेस के लिए कंप्यूटर सहित अन्य डिजिटल उपकरण भेंट किए

नेहा जोशी ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए कहा कि जब बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे तो स्मार्ट बनेंगे, इसके लिए शिक्षकों को भी स्मार्ट बनना होगा

नेहा जोशी का बच्चों से आव्हान वे केवल पढाई में ही नहीं वरन खेलकूद, संस्कृति सहित अन्य गतिविधियों में भी प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें

वृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज, बुरांसखंडा में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने उत्तराखंड फर्स्ट अभियान के तहत नोटबुक वितरण एवं बच्चों के स्मार्ट क्लासेस के लिए कंप्यूटर सहित अन्य डिजिटल उपकरण भेंट किए। नेहा जोशी ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए कहा कि जब बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे तो स्मार्ट बनेंगे, इसके लिए शिक्षकों को भी स्मार्ट बनना होगा। उन्होंने कहा कि वह पूरे उत्तराखंड में विभिन्न कार्यक्रमों में जाती हैं, लेकिन जो परिवार का माहौल मसूरी विधानसभा में देखने को मिलता है और कहीं नहीं मिलता। उन्होंने बच्चों से आव्हान किया कि वे केवल पढाई में ही नहीं वरन खेलकूद, संस्कृति सहित अन्य गतिविधियों में भी प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में कई तरह की कमिंयां होती है लेकिन यह विद्यालय ऐसा है जहां पूरे शिक्षक होने के साथ ही यहां के बच्चे शिक्षा, खेल, विज्ञान में विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं, जबकि ये बच्चे मीलों पैदल चलकर स्कूल आते हैं। अगर इन्हें थोड़ा सहारा मिले तो ये निश्चित अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य व देश में अपना नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जो प्राइवेट स्कूलों में सुविधाएं हैं वह सरकारी स्कूलों में लाने का प्रयास हम और मसूरी विधानसभा के विधायक गणेश जोशी जी कर रहे हैं। इसी कड़ी में यहां पर स्मार्ट क्लास के उपकरण दिए गये। इसके लिए उन्होंने यह भी कहा कि अगर इसके लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता होगी तो उसका प्रबंध भी किया जायेगा। उन्होंनेे यह भी कहा कि जो बच्चे जीवन में संघर्ष कर आगेे बढते हैं उन्हें ही मंजिल मिलती है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री वीर सिंह चौहान जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनुज कौशल जी, मसूरी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मोहन पेटवाल जी, महामंत्री श्री नरेंद्र मेलवान जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री पुरण कोहली जी, श्री बालम बिष्ट जी, श्री कुशल राणा जी, श्री अरविंद सेमवाल जी, श्रीमती कमला थपलियाल जी, श्रीमती अनिता धनाई जी, श्री घनश्याम नेगी जी, श्री सुनील चमोली जी, श्री सुमित भंडारी जी सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं तथा विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश देहरादून। मानसून के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ...

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here