20 C
Dehradun
spot_img

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई जनसभाओं का परिणाम है, कि भाजपा ने निकाय चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है : जोशी  

Date:

Share:

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई जनसभाओं का परिणाम है, कि भाजपा ने निकाय चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है : जोशी

मसूरी, 25 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुंचकर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद मसूरी से भाजपा की प्रत्याशी मीरा सकलानी शानदार जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया और प्रसन्नता व्यक्त की। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किंग्रेट से गांधी चौक होते हुए पिक्चर पैलेस तक विजय जुलूस में भी शामिल हुए और मसूरीवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई जनसभाओं का परिणाम है, कि भाजपा ने निकाय चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास और समर्थन की जीत बताया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सफलता जनता के आशीर्वाद, हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की नीतियों में जनता के विश्वास का नतीजा है। मंत्री गणेश जोशी ने निकाय चुनाव में विजय हुए प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत एकजुटता, कड़ी मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक चुनावी परिणाम नहीं है, यह जनता के विश्वास और पार्टी की जनसेवा की नीति की जीत है।
इस अवसर पर विजयी प्रत्याशी मीरा सकलानी, दर्जधारी कैलाश पंत, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

धामी के नेतृत्व में फिर बनेगी भाजपा सरकार

देवभूमि में तीसरी बार भाजपा सरकार का संकल्प देहरादून 4 मई। बंगाल समेत 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज महिलाएं इस प्रकार के प्लेटफॉर्म के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं और समाज...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज महिलाएं इस प्रकार के प्लेटफॉर्म के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं और समाज...

कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सीएम धामी ने पीएम मोदी के नाम पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर राष्ट्र की खुशहाली की प्रार्थना की

कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सीएम धामी ने पीएम मोदी के नाम पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर राष्ट्र की खुशहाली की प्रार्थना की   भगवान...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और...

संसद में ऐतिहासिक मौका गंवाकर विपक्ष ने किया अन्याय,मोदी का विजन—नारी शक्ति बनेगी देश की ताकत: धामी

  संसद में ऐतिहासिक मौका गंवाकर विपक्ष ने किया अन्याय,मोदी का विजन—नारी शक्ति बनेगी देश की ताकत: धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here