23.5 C
Dehradun
spot_img

पूर्व में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध रूप से नई कार्यकारिणी हेतु चयनित किया गया  

Date:

Share:

 

पूर्व में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध रूप से नई कार्यकारिणी हेतु चयनित किया गया

 

डबराल बन्धुओं द्वारा आयोजित डबराल बन्धुजन विकास समिति के चतुर्थ त्रैवार्षिक महाधिवेशन में प्रमुख संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष महेन्द्र सिह राणा ने मुख्य अतिथि में रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम स्थल पहुॅचने पर प्रमुख राणा का फूल मालाओं से हार्दिक अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। डबराल बन्धु जन विकास समिति द्वारा प्रतिभागी बालिकाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विनोद कुमार डबराल जिला पंचायत सदस्य द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। समिति द्वारा वाचस्पति डबराल, सुदर्शन डबराल, एस0के0डबराल, शशि डबराल, विमल डबराल, सत्यभामा डबराल, को शॉल ओढकर भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। पूर्व में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध रूप से नई कार्यकारिणी हेतु चयनित किया गया। चुनाव कार्यक्रम प्रदीप डबराल द्वारा सम्पन्न किया गया।अपने सम्बोधन में राणा ने डबराल बन्धु जन विकास समिति का इस आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होनें कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारे समाज में भाई चारे का बढावा मिलेगा, साथ ही सभी पुराने मित्रों रिश्तेदारों नये मित्रों का मिलन भी हो जाता है रिश्तेदारों के बीच में कई पारिवारिक चर्चाएं भी हो जाती है तथा एक दूसरें की ब्यथा कथा भी सुन ली जाती है समिति द्वारा यह एक अच्छा सार्थक प्रयास है मै समिति का तहे दिल से आभार प्रकट करता हूॅ कि उन्होनें मुझे इस महाधिवेशन में आमंत्रित होने का न्योता दिया। इस अवसर पर संरक्षक विलास डबराल, अध्यक्ष उमाकान्त डबराल, उपाध्यक्ष सतप्रकाश डबराल, सचिव सतीशचन्द्र डबराल, उपसचिव पूर्णानन्द डबराल, कोषाध्यक्ष प्रेमलाल डबराल, संस्कृति सचिव शशि डबराल, समस्त डबराल बन्धु एवं महिलाएं, बच्चे उपस्थित रहें।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री...

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने...

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए राजधानी देहरादून स्थित...

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here